ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी की कीमतों में भी आई कमी; जानें क्या चल रहे हैं रेट

नई दिल्ली। वायदा कारोबार में सोने के दाम में शुक्रवार को भी गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:23 बजे अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 133 रुपये यानी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 49,771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 49,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 167 रुपये यानी 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 49,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। गुरुवार को वायदा कारोबार बंद होने के समय दिसंबर अनुबंध वाले सोने का दाम 49,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

इसी तरह MCX पर सुबह 11:25 बजे दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 407 रुपये यानी 0.68 फीसद की गिरावट के साथ 59,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 59,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 510 रुपये यानी 0.83 फीसद टूटकर 60,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गुरुवार को वायदा कारोबार बंद होने के समय मार्च, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 61,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 4.40 डॉलर यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 1,872.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 1,867.83 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

कॉमेक्स पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 23.18 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.14 डॉलर यानी 0.62 फीसद की गिरावट के साथ 23 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button