ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
मध्यप्रदेश

38.90 लाख की लूट के मामले का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

मंदसौर। कृषि उपज मण्डी के सामने आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य रोड पर दो अज्ञात आरोपितों द्वारा वीरेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल जैन उम्र 43 साल निवासी मुंदड़ा कालोनी पिपलियामंडी के सिर पर बेसबाल के डंडे से वार कर रुपयों से भरा बैग कुल 38 लाख 90 हजार रूपये लूट कर बाइक से फरार हो गये थे।

दो आरोपित गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है वहीं एक फरार है। मामले का खुलासा शनिवार शाम को कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा पत्रकार वार्ता में किया गया।

घटना के बाद बाइक पर भागे थे आरोपित

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बाइक सवार आरोपित गुड़मेली रोड पर की तरफ भाग गए थे। इस दौरान जिले की पुलिस एवं सीमावर्ती थानों की पुलिस द्वारा आरोपितों का पीछा किया गया साथ ही पिपलियामंडी एवं नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्रुपों में उक्त के संबंध में सूचना प्रसारित की गई, जिसके परिणाम स्वरूप पर ग्रामीणजनों द्वारा आरोपियों के बाईक से भागने की सूचना पुलिस को मिलती गई।

साथ ही ग्रामीणों द्वारा भी आरोपियों का पीछा किया गया। उक्त नाकाबंदी से बाईक छोड़कर भाग गये। पुलिस द्वारा ग्राम तुरकिया-चौथखेड़ी के आसपास देवस्थान पर जंगल में रुपये से भरा बैग जब्त किया गया जिसमें कुल 36 लाख रूपये होना पाये गये।

पुलिस टीम का गठन

शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, एएसपी गौतम सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि मामले में आरोपितों की तलाश के लिये पुलिस टीम का गठन किया गया था। घटनास्थल से सफेद रंग की बाईक जब्त की गई। जिसके इंजिन व चेचिस नंबर के आधार पर उक्त बाईक खानपुरा निवासी मन्दसौर के नाम से होना पाई गई।

बाईक मालिक से पूछताछ करने पर उक्त सफेद रंग की बाइक को तीन साल पहले अरबाज पुत्र साबिर पठान निवासी नाहर सैयद रोड को बेचना बताया। इसके बाद पुलिस ने अरबाज पुत्र साबिर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की अरबाज ने पुलिस पूछताछ में उक्त घटना उसने अपने साथी भय्यु उर्फ मुबारिक खां पुत्र नूर मोहम्मद (बाईक चालक) निवासी मेवाती मोहल्ला विक्रमगढ़ आलोट के साथ मिलकर कारित की थी।

जिसमें रूपी सेठ के यहां कार्यरत हम्माल असलम पुत्र आबिद मेव निवासी खानपुरा द्वारा मुनीम द्वारा बैंक से पैसे ले जाने के संबंध में बताया था। आरोपित के दोस्त असलम मेव निवासी खानपुरा वारदात को कैसे अजाम देना एवं रैकी करने के षडयंत्र रचने के अपराध में आरोपित बनाया गया है।

प्रकरण की विवेचना व आरोपितों से पूछताछ कर शेष माल जब्त किया जाना है। आरोपितों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय एक जिंदा राउंड व घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जब्त की गई है। इसके साथ ही आरोपितों से लूट की रकम 36 लाख रुपये जब्त किये है।

मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय अरबाज पुत्र साबीर खां पठान एवं 24 वर्षीय असलम पुत्र आबीद मेव को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपित भय्यू उर्फ मुबारिक पुत्र नूर मोहम्मद निवासी विक्रमगढ़ आलोट जिला रतलाम फ़रार है।

Related Articles

Back to top button