ब्रेकिंग
गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श... लुधियाना के गांव रतनगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल लुधियाना में हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर में घुसे 20-25 गुंडे, गर्भवती महिला से मारपी... लुधियाना में कूरियर से अफीम तस्करी का भंडाफोड़: DHL दफ्तर से 1.138 किलो अफीम बरामद, रोटी मेकर में छु...
धार्मिक

गणेशोत्सव की तरह नवरात्रि पर भी लगा कोरोना का ग्रहण, इस साल नहीं दिखेगी गरबे की धूम

गणेशोत्सव की तरह नवरात्रि उत्सव पर भी कोरोना का ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। इस साल नवरात्रि पर न गरबे की धूम न ढाक की थाप सुनाई देगी। गुजरात सरकार ने कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य स्तरीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन नहीं करने का फ़ैसला किया है।

इस पश्चिमी राज्य में नवरात्रि सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है और इस दौरान राज्य सरकार हर साल अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में नौ दिनो तक एक विशाल राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन करती है जिसमें लाखों की संख्या में लोग शाम से लेकर देर रात तक गरबा और इससे जुड़े मेले में शिरकत करते हैं। लेकिन इस बार पारंपरिक रूप से आयोजित किया जाने वाला नवरात्र महोत्सव का आयोजन सरकार रद्द कर रही है।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मौजूदा विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष 17 से 25 अक्टूबर तक नवरात्रि के दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले राज्यस्तरीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन नहीं करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री ने व्यापक जनहित में यह फैसला किया है।

 ज्ञातव्य है कि गुजरात में अब तक 1 लाख 31 हज़ार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तथा 3400 से अधिक की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद सर्वाधिक प्रभावित जहां 36 हज़ार लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 18 की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button