ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
मनोरंजन

Bollywood Drug Case News: सांसद रवि किशन को ड्रग्स माफिया से मिली धमकी, बोले-देश के भविष्य के लिए गोली भी खाने को तैयार

गोरखपुर। बॉलीवुड में ड्रग्स के बढ़ते मामलों को लोकसभा में उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन को ड्रग्स माफिया से धमकी भी मिल रही है। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा कि देश के भविष्य को ड्रग्स की गिरफ्त में आने से बचाने की खातिर हम तो माफिया की गोली भी खाने को तैयार हैं, लेकिन हम इस मुद्दे को छोड़ेंगे नहीं।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के मामले सामने आने पर इसको लोकसभा में उठाने के पहले भी रवि किशन बॉलीवुड और देश में फैल रहे ड्रग्स कनेक्शन की बात कर चुके हैं। भाजपा सांसद रवि किशन ने धमकी मिलने के प्रकरण पर कहा कि मैं अपनी आवाज हमेशा उठाता रहूंगा। मुझे अपनी जान की फिक्र नहीं है। इसके अलावा रवि किशन ने कहा कि मैं फिल्म इण्डस्ट्री और युवाओं के भविष्य के लिये अपनी बात जरूर कहूंगा।

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि देश के भविष्य के लिये दो-पांच गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं। रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के नेटवर्क को लेकर संसद में मुद्दा उठाया था। ठीक इसी के बाद से उन्हेंं ड्रग्स माफियाओं से धमकी मिल रही है। भाजपा सांसद शनिवार को दिल्ली से गोरखपुर रवाना हो गए। रविवार को इस मामले में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर सकते हैं और उन्हेंं धमकी को लेकर जानकारी दे सकते हैं।

लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने के पहले भी रवि किशन बॉलीवुड और देश में फैल रहे ड्रग्स कनेक्शन की बात कर चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल आने पर रवि किशन ने कहा था कि देश में हजारों करोड़ का ड्रग्स का कारोबार चल रहा है। इतने बड़े पैमाने पर बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल आने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया था और कहा था कि उन्हेंं यह नहीं पता था कि ड्रग्स बॉलीवुड को इस तरह से अपने चंगुल में ले लिया है। रवि किशन का कहना था कि पड़ोसी मुल्क के देश ड्रग्स के माध्यम से देश के युवा को खोखला कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button