ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
विदेश

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच भड़का युद्ध, दोनों ओर से हवाई और टैंक से हमले, 16 की मौत, 100 से ज्‍यादा घायल

येरेवान (आर्मेनिया)। आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच रविवार को विवादित क्षेत्र नागोर्नो कारबाख में लड़ाई भड़क गई है। इसमें कम-से-कम 16 सैनिकों और कई अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है। संघर्ष में सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। दोनों ओर से हवाई और टैंक से हमले किए गए। 2016 के बाद से दोनों देशों के बीच यह सबसे भीषण लड़ाई है। दोनों ओर से हवाई और टैंक से हमले किए गए।

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अजरबैजान के न टैंकों और दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है। हालांकि अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने इस दावे को खारिज किया है। पूर्व सोवियत संघ के इन दोनों देशों के बीच नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद है।

अजरबैजान इस क्षेत्र को अपना मानता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे इसी देश का हिस्सा माना जाता है। हालांकि 1994 की लड़ाई के बाद यह क्षेत्र अजरबैजान के नियंत्रण में नहीं है। इस क्षेत्र में दोनों पक्षों के सैनिकों की भारी मौजूदगी है। करीब 4,400 किलोमीटर में फैला नागोर्नो-कारबाख का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है।

गत जुलाई में भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी जिसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। उस समय भारत ने सीमा पर गोलीबारी की खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए दोनों पक्षों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की थी। कई बार आर्मेनिया अजरबैजान सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी और इससे दोनों पक्षों को नुकसान होने की खबरें आती रही हैं। भारत आपसी बातचीत से मतभेदों को सुलझाने की अपील करता रहा है

उधर सीरिया ने पड़ोसी तुर्की को आतंकवाद का मुख्य प्रायोजक देश बताया है। सीरियाई विदेश मंत्री वालिद अल-मोआलेम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि तुर्की क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उसने कब्जे का विरोध करने वाले एक दर्जन से अधिक शहरों में पानी आपूर्ति बंद कर मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं। मौजूदा वक्‍त में उत्तरी सीरिया के एक बड़े क्षेत्र पर तुर्की का नियंत्रण है। यही नहीं तुर्की सीरियाई राष्ट्रपति के खिलाफ विपक्षी लड़ाकों का समर्थन भी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button