ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का पीएम मोदी को पत्र, गायक बालासुब्रमण्यम को ‘भरत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करने का किया आग्रह

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस जगनमोहन रेड्डी (YS Jaganmohan Reddy) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam) को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया है। बता दें कि 25 सितंबर को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

सीएम रेड्डी ने अपने पत्र में लिखा, ‘कला और संगीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि देने के लिए, मैं आपसे उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह करता हुं।’ उन्होंने कहा कि गायक ने पांच दशकों तक संगीत जगत में कार्य किया है जो आज भी लोगों की यादों में है और हमेशा रहेगा। उनको भारत रत्न से सम्मानित करना उनके और उनके कार्य के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा। गौरतलब है कि लता मंगेशकर, भूपेन हजारिका, एमएस सुब्बुलक्ष्मी, बिस्मिल्लाह खान और भीमसेन जोशी जैसे मुख्य संगीतकारों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

74 साल की उम्र में हुआ निधन

लिजेंड्री गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर को 74 साल की उम्र में चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें कोविड-19 के संक्रमण के बाद अगस्त में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि इलाज के बाद उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन तबीयत में सुधार ना होने की वजह से उन्हें अस्पताल में ही वेंटिलेटर पर रखा गया था। गुरुवार (24 सितंबर) को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्हें लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया।

16 भाषाओं में गाए 40 हजार गाने

एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1967 में अपने प्लेबैक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत 16 भाषओं में करीब 40 हजार गाने गाए हैं। बालासुब्रमण्यम के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। ए.आर. रहमान, लता मंगेशकर समेत तमाम सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए, उनके निधन को इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी हानि बताया।

Related Articles

Back to top button