ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

पटना में फड़नवीस व नीतीश की मुलाकात, दिल्‍ली में चिराग व अमित शाह कर रहे बात

पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर बुधवार को दिल्‍ली में बैठक हुई। इसके बाद गुरुवार को पटना में मंथन होना है। बुधवार को दिल्‍ली में हुई बैठक के बाद बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) व बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) पटना पहुंच चुके हैं। दोनों नेता आज मुख्‍यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्‍यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच दिल्‍ली में अमित शाह (Amit Shah) खुद लाेक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्‍यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) से बात कर एलजेपी के साथ फंसे पेंच को सुलझाने में लगे हैं। बातचीत को देखते हुए सीटों के बंटवारे की घोषणा दो दिनों तक टाल दी गई है।

भूपेंद्र यादव बोले: दो दिनों में हो जाएगा सीट बंटवारे का फैसला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्‍ली में हुई एनडीए की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधिवत बिहार का बीजेपी चुनाव प्रभारी बना दिया गया। इसके बाद फडणवीस ने बिहार में फिर तीन चौथाई बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया। उधर, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि सीट बंटवारे का फैसला दो दिनों में हो जाएगा।

बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री से मिलेंगे फड़नवीस व भूपेंद्र यादव

दिल्‍ली की बैठक के बाद फड़वीस व भूपेंद्र यादव गुरुवार को पटना में एनडीए की बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में जेडीयू से सीटों के बंटवारे पर अंतिम दौर की बातचीत होगी। बताया जाता है कि जेडीयू कई ऐसी सीटों पर दावा कर रहा है जहां बीजेपी के विधायक हैं। ऐसी करीब एक दर्जन सीटें हैं। आज इसपर फैसले का दिन है। फड़नवीस व भूपेंद्र यादव बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे।

दिल्‍ली में चिराग पासवान से बातचीत में लगे अमित शाह

बताया जा रहा है कि इस बीच दिल्‍ली में एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान को समझाने की मुहिम में अमित शाह खुद लग गए हैं। बातचीत जारी है। अब सीट बंटवारे के पहले चिराग के स्टैंड का इंतजार किया जा रहा है।

अभी तक नरम नहीं दिख रहे चिराग पासवान के तेवर

हालांकि, अभी तक चिराग पासवान के तेवर नरम नहीं दिखे हैं। बुधवार को उन्‍होंने किसी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया था। एलजेपी को एनडीए में विधानसभा की 36 तथा विधान परिषद की और दो सीटें दी जा रहीं हैं। इसके अलावा एक राज्‍यसभा सीट की भी देने की पेशकश की गई है। संभव है कि अमित शाह से बातचीत में कुछ और नए प्रस्‍ताव भी दिए गए हों। लेकिन चिराग पासवान 42 सीटों से कम पर राजी नहीं हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्‍होंने जेडीयू के खिलाफ प्रत्‍याशी उतारने की भी बात कही है

दिल्‍ली के बाद अब पटना में हो रही बैठक पर लगी नजरें

बहरहाल, दिल्‍ली की बैठक के बाद अब नजरें पटना में हो रही बैठक पर लग गई है। अगर चिराग अपना स्‍टैंड साफ कर देते हैं तो गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद कभी भी एनडीए में सीटों के बंटवारे की घोषणा की जा सकती हे। वैसे, भूपेंद्र यादव की मानें तो इसमें दो दिनों का वक्‍त लग सकता है।

Related Articles

Back to top button