ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय... सीएम मोहन यादव की जबलपुर को 400 करोड़ की सौगात: 362 करोड़ के सीवेज प्लांट, हाईटेक लॉन्ड्री हब और मछल... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे का ऐतिहासिक कारनामा, जूडो में भारत को दिलाया पहला महिला गोल्ड 'UK07 राइडर' अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका का पलटवार! सबूत शेयर कर खोली पोल, कहा- "तलाक नहीं दूंगी" अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती ... 1 अगस्त 2026 से लागू हुए 5 बड़े बदलाव: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹200+ सस्ता, CKYC 2.0 और क्रेडिट कार्... अब 'सेल्फी' से लॉगिन होगा आपका Gmail! पासवर्ड भूलने या फोन चोरी होने पर काम आएगा नया वीडियो फीचर सावन में मनचाहा वर पाने के लिए शिव पूजा में न करें ये 4 भूलें, जानें हल्दी, सिंदूर और परिक्रमा के सह... वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक: क्या स्तनपान से कमजोर होती है मां? जानें ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े 4 बड़े मिथ... नीट विवाद और छात्र आंदोलनों से बीजेपी ने ली सीख, Gen Z से जुड़ने के लिए बदलेगी सोशल मीडिया रणनीति
देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पीएम ने किया बर्थडे विश, बोले- उनकी समझदारी देश की बड़ी संपत्ति

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति (President of India) रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का गुरुवार को जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि उनकी समृद्ध अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वंचितों के प्रति उनका सेवाभव बुहत जबरदस्त है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।’

वंचित वर्ग के कल्याण के लिए आपका समर्पण प्रेरणादायक : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि देश के वंचित वर्ग के कल्याण के लिए राष्ट्रपति का समपर्ण सभी को प्रेरित करता है। उन्होंने लिखा, ‘माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।’

राष्ट्रपति के अनुभव से लाभान्वित हो रहा देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के अनुभव से देश लाभान्वित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे विचारवान एवं दृढ़ निश्चयी होने के साथ-साथ विषयों तथा नीतियों की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। उनके अनुभव से देश लाभान्वित हो रहा है। मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म 1अक्टूबर, 1945 में यूपी के कानपुर जिले के एक गांव में हुआ था। वो देश के 14वें राष्ट्रपति हैं उन्होंने 25 जुलाई, 2017 शपथ ली थी।

Related Articles

Back to top button