ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
खेल

KXIP vs MI : हार्दिक के लंबे छक्के देख खुश हुए कैरोन पोलार्ड, कही खास बात

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली जीत में मुंबई के कैरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने भी बराबर योगदान डाला। दोनों ने आखिरी चार ओवरों में अपनी टीम के लिए 89 रन जोड़े। जिससे पंजाब के पास 194 रनों का लक्ष्य आ गया। पोलार्ड ने मैच में 20 गेंदों में 49 रन बनाए जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड हासिल करने के बाद पोलार्ड ने कहा- यहां अच्छा लग रहा है। हम आखिरी गेम में हार रहे थे, इसलिए हम आज जीत के साथ बाहर आना चाहते थे।

पोलार्ड बोले- लक्ष्य का पीछा करते वक्त आप पहले गेंदबाज को देखें फिर निर्धारित करें कि उनके ओवर में 15 रन बनाने हैं। फिर आप इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे ही सफलता मिलती है। वहीं, आज हार्दिक का अच्छा दिन था। उन्होंने सामने आना था। उन्होंने अच्छा बैट स्विंग किया। उन्होंने अपना कौशल दिखाया। लंबे छक्के मारे।

पोलार्ड ने कहा- हम जानते हैं कि अंतिम 4 ओवरों में आकाश की सीमा होती है। हां, शारजाह की सीमाएं छोटी हैं, लेकिन हम उन्हें सही तरीके से मारना चाहते थे और गेंद के साथ हम अच्छे थे। हम अभी अच्छी फॉर्म में हैं। हमारे पास अगले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण खेल आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button