ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

राम विलास की हालत नाजुक,देर रात हुआ दिल का ऑपरेशन; चिराग ने किया भावुक ट्वीट

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्‍थापक राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की हालत नाजुक (Critical) है। अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण देर रात दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। पिता की तबीयत खराब हो जाने के कारण एलजेपी अध्‍यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक को स्‍थगित कर अस्‍पताल जाना पड़ा। एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक अब आज होने जा रही है। इस बीच चिराग पासवान ने मुश्किल घड़ी में सहयोग के लिए साथ खड़े रहने के लिए सभी को धन्‍यवाद देते हुए भावुक ट्वीट (Emotional Tweet) किया है।

बीते कुछ समय से बीमार चल रहे राम विलास पासवान

विदित हो कि राम विलास पासवान बीते कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। चिराग पासवान के अनुसार कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) के काल में लोगों को खाद्यान्‍न आदि पहुचाए जाने की व्‍यवस्‍था की निगरानी को प्राथमिकता देने के कारण राम विलास पासवान नियमित मेडिकल चेक-अप (Regular Medical Check-up) नहीं करा सके। इस कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। देर रात उनके दिल का आपरेशन करना पड़ा।

मुश्किल घड़ी में साथ खड़े होने के लिए दिया धन्‍यवाद

पिता की खराब तबीयत और इस मुश्किल घड़ी में लाेगों के साथ खड़े होने के लिए चिराग पासवान ने धन्‍यवाद का भावुक ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा है कि पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। आगे भी कुछ सप्‍ताह बाद एक और ऑपरेशन करना पड़ सकता हे। चिराग पासवान ने संकट की इस घड़ी में उनके और परिवार के साथ खड़े होने के लिए सभी काे धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button