ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

भारत में लोगों को कब मिलेगी कोरोना की वैक्सीन ? संडे संवाद में आज बताएंगे स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का कहर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसके साथ कोरोना की वैक्सीन खोजने में भी तेजी लाई गई है। भारत में भी कोरोना की वैक्सीन पर काम चल रहा है। लेकिन फिलहाल ये सवाल सबके मन में है कि आखिर भारत में लोगों को कोरोना की वैक्सीन कब तक मिलेगी ? सबसे पहले किसे वैक्सीन लगाई जाएगी ? ऐसे ही कई सवालों के जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन आज संडे संवाद कार्यक्रम के जरिए देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा है- कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत की योजना के बार में ज्यादा जानने के लिए दोपहर एक बजे ट्यून करें। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा- हमें कोरोना की वैक्सीन कब तक मिलेगी? सबसे पहले वैक्सीन किसे लगाई जाएगी? 2021 की दूसरी तिमाही में लिए सरकार के पास कोरोना टीकाकरण को लेकर क्या लक्ष्य है? ऐसे कई सवालों के जवाब रविवार को संडे संवाद कार्यक्रम के जरिए दिया जाएगा।

भारत में फिलहाल तीन वैक्सीन का ट्रायल जारी

देश में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन(Covaxin), जायडस कैडिला की जाइकोव-डी और ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन है। भारत में बड़े पैमाने पर अलग-अलग कोरोना वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई वैक्‍सीन का फेज 3 ट्रायल चल रहा है। बाकी दो वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है। इस बीच फार्मा कंपनी डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज ने बताया कि रूस में आखिरी चरण का ट्रायल होने के बाद और फिर रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद वह रूस की वैक्‍सीन का भारत में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन करेगी।

कब आएगी वैक्सीन ?

देश में दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार हुई हैं, वे अभी ट्रायल से गुजर रही है। दूसरे दौर के ट्रायल में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और भारत बायोटेक की बनाई वैक्‍सीन Covaxin है।

Related Articles

Back to top button