ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

Bigg Boss 14 Contestants List: सलमान ख़ान की जबरदस्त वापसी, साथ में लेकर आए ये 11 प्रतिभागी- देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। 3 अक्टूबर यानि शनिवार को बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो गई। शो के होस्ट सलमान ख़ान एक बार फिर अपने रंग में नज़र आए। वह आए और साथ में नए प्रतिभागी भी लेकर आए। फैंस लंबे समय से इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कौन-कौन बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाला है। ग्रैंड प्रीमियर के दिन यह साफ हो गया कि शुरुआती दिनों में कौन-कौन प्रतिभागी घर के अंदर जाने वाले हैं।

1.जान कुमार- जान कुमार सानू का नाम शुरू से ही चल रहा था। ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही वह सलमान ख़ान के साथ प्रोमोज़ और वीडियो में आ चुके थे। उनके पिता कुमार सानू ने इसकी पुष्टि कर दी थी। हालांकि, सिद्धार्थ, हिना और गौहर की ‘तूफानी सीनियर्स’ ने अभी के लिए रिजेक्ट कर दिया है। फिलहाल ये घर के बाहर हैं।

2. राहुल वैद्य- इंडियन आइडल के पहले सीज़म में राहुल वैद्य रनर अप रहे थे। हालांकि, प्लेबैक सिंगिग में उनका यह जलवा देखने को नहीं मिला। जान कुमार के बाद राहुल दूसरे सिंगर हैं, जिन्होंने शो में एंट्री ली है।

3. पवित्रा पुनिया- एमटीवी स्पिलिटविलाज़ से करियर की शुरुआत करने वाले एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को भी घर में एंट्री मिल गई है। पवित्रा को लेकर एक टीज़र जारी किया गया था, जिसके बाद से उनका आना लगभग तय माना जा रहा था।

4. सारा गुरपाल- बिग बॉस के पिछले सीज़न में पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल और हिमांशी खुराना को काफी लोकप्रियता मिली। इसे देखते हुए इस बार बिग बॉस के घर में सारा गुरपाल की एंट्री हुई है। वह पंजाबी एक्टर कम सिंगर हैं। लेकिन सारा को भी तूफानी सीनियर्स ने रिजेक्ट कर दिया है।

5. शहजाद देओल- रियलीटी शो एमटीवी एस ऑफ स्पेस के पहले सीज़न में रनरअप रहे शहजाद देओल ने भी बिग बॉस के घर में दस्तक दी है। एमटीवी के शो में शहजाद की इमेज़ एक गुड ब्वॉय की रही है। अब देखना है कि यह मॉडल बिग बॉस के घर में क्या इमेज बनाता है?

6.निशांत सिंह मलकानी- टीवी एक्टर्स हर साल बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हैं। पिछले सीज़न सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने जबरदस्त गेम खेला था। इस बार टीवी के कोटे से निशांत सिंह मलकानी का नंबर है। सहारा वन के शो ‘मिले जब हम तुम’ से करियर शुरू करने वाले निशांत जी टीवी के शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से फेम हासिल की है। निशांत को अभी तूफानी सीनियर्स ने रोक रखा है।

7. जास्मिन भसीन- टीवी की दुनिया से एक और एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में जगह मिली है। नाम है जास्मिन भसीन। तमिल फ़िल्म से करियर शुरू करने वाली जास्मिन ‘टशन-ए- इश्क’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। वह पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ स्क्रीन भी शेयर किया है।

8. रुबिना दिलैक- इस बार शो में एक शादी-शुदा जोड़ी को भी एंट्री मिली है। इस जोड़ी का नाम है अभिनव- रुबिना। रुबिना को ज़ी टीवी के शो ‘छोटी बहू’ से पहली बार फेम मिली। हाल में वह वह सीरियल शक्ति- अस्तिव के एहसास की में ट्रांसजेडर किरदार को लेकर चर्चा में रही। रुबिना भी बीबी टॉक्स में दम नहीं दिखा सकी है। फिलहाल घर से बाहर ही हैं।

9. अभिनव शुक्ला- सीरियल छोटी बहू और सिलसिला बदलते रिश्तों का हिस्सा रह चुके अभिनव शुक्ला ने पत्नी संग बिग बॉस के घर में एंट्री मारी है। चर्चा यह है कि दोनों पति-पत्नि ने शो में एंट्री के लिए एक मोटी रकम हासिल की है।

10. निक्की तम्बोली- साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में इस बार निक्की तम्बोली ने बिग बॉस के घर में दस्तक दी है। कंचना 3 जैसी फ़िल्मों का हिस्सा रही निक्की के लिए बिग बॉस हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खोल सकता है।

11. एजाज ख़ान- बिग बॉस में दाखिल हो चुके एक्टर एजाज ख़ान काफी काम कर चुके हैं। वह कई कुछ ना कहो और मैंने दिल तुझको दिया जैसे फ़िल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा टीवी की दुनिया में कई फेमस किरदार निभाया है।

Related Articles

Back to top button