ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
खेल

IPL 2020: सुपर संडे में दांव पर लगी होगी धौनी की लाज, मुंबई-हैदराबाद के मैच में होगी रनों की बरसात

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में सुपर संडे में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमें सामने होंगी। दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा। इस सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है जिससे वह उबरना चाहेगी।

आज रविवार की छुट्टी का मजा आइपीएल के डबल हेडर मुकाबलों से दोगुना होने वाला है। पहले मैच में एक तरफ जहां रोहित शर्मा और डेविड वार्नर की टीमें टकराएंगी तो वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल और महेंद्र सिंह धौनी आमने सामने होंगे। दोनों ही मुकाबले अलग होने वाले है। पहला मैच जहां मनोरंजन और मजा के लिए होगा तो दूसरा मुकाबला साख और लाज की होगी।

पहले मैच में धूम धड़ाके की उम्मीद

रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, कीरोन पोलार्ड, जॉनी बेयरस्टो जैसे एक से बड़े के हिटर आज दोपहर के मुकाबले में उतरने वाले हैं। यह मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा जहां रनों की बारिश होती है। बाउंड्री छोटी है और हिट लगाने वाले बल्लेबाज बेहद ताकतवर। ऐसे में रोहित और वार्नर के पास शतकीय पारी खेलने का अच्छा मौका रहेगा।

दूसरे मैच में होगी धौनी पर नजर

सीजन में अब तक आलोचना का शिकार हो रहे महेंद्र सिंह धौनी के लिए पंजाब के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला अहम होगा। चार में से तीन मैचों में हार झेल चुके धौनी के उपर कई सवाल उठ रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी के बाद अब फिटनेस को लेकर भी बातें की जा रही है। पंजाब के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं ऐसे में चेन्नई के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होने वाला।

Related Articles

Back to top button