ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

ह्यूस्टन में 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे PM मोदी, कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं ट्रंप

ह्यूस्टन: ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 सितंबर को होने जा रहे ‘‘हाउडी, मोदी” कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं सभावना जताई जा रही है कि हाउडी, मोदी” कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं। इस मसले को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों देश कई व्यापारिक घोषणाएं करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका जा रहे हैं। ‘Howdy’ ‘हाऊ डू यू डू’ (आप कैसे हैं) का संक्षिप्त रूप है।अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के ‘एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम’ में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसके लिए अभी तक करीब 50 हजार लोगों ने भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें कई अन्य अमेरिकी राजनेताओं के भी भाग लेने की संभावना है। ट्रंप का मोदी के कार्यक्रम में शामिल होना पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

जहां इमरान खान अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ आवाज उठा रहा है, वहीं एक प्रमुख भारतीय-मुस्लिम संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 22 सितंबर को यहां होने जा रहे ‘‘हाउडी, मोदी” कार्यक्रम को जोर-शोर से समर्थन दे रहा है। इंडियन अमेरिकन मुस्लिम एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (आईएमएजीएच) प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में रखे गए स्वागत समारोह के मुख्य आयोजकों में से एक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button