ब्रेकिंग
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-नोएडा में आज होगी झमाझम बारिश; 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ज... Ram Mandir Donation Controversy: दान घोटाले के आरोपों पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा खुलासा; कहा- 'निगरान... Raipur NEET Prep: पेपर लीक विवाद के बाद रायपुर प्रशासन अलर्ट; परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थ... PM Modi-Trump Meeting: दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की प्रधानमंत्री की विदेश नीति की सराहना; 'वैश्विक मं... Hasdeo Bango Dam News: कोरबा में हसदेव बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा; समय से पहले 56% भर चुका है बांध, नि... Chhattisgarh Electricity Protest: बालोद में बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; पूर्व विधायक अ... Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प...
देश

देश में कोरोना से 85 फीसद संक्रमित लोग हुए ठीक, अब तक 57 लाख रिकवर

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल कोरोना वायरस का आंकड़ा 67 लाख को पार कर गया है। हालांकि, इस बीच राहत की बात ये है कि देश में अब तक 57 लाख (85 फीसद) से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल 9 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 986 रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 67 लाख 57 हजार 132 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल 57 लाख 44 हजार 694 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ अभी देश में 9 लाख 7 हजार 883 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 4 हजार 555 तक पहुंच गई है।

कोरोना से रिकवरी दर बढ़ी

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश की कोरोना से रिकवरी रेट काफी अच्छी हालत में है। बीते 24 घंटों में देश में 82,203 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना से अब तक 85.02% लोग ठीक हो चुके हैं। भारत के एक्टिव केस की दर पर नजर डालें तो यह 13.44% है। बीते 24 घंटों में एक्टिव मामलों में 11,140 लोगों की गिरावट दर्ज की गई है। भारत की कोरोना से मृत्यु दर भी काफी कम है। देश की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.55% है।

कोरोना टेस्ट के मामले में भारत, दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आइसीएमआर) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 8 करोड़ 22 लाख 71 हजार 654 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। मंगलवार को 11 लाख 99 हजार 857 लाख नमूनों की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button