ब्रेकिंग
ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे...
मनोरंजन

NCB ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, शौविक अभी भी र​हेगा जेल में

सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि रिया के भाई शोविक की याचिका खारिज कर दी गई है। दरअसल बॉम्बे हाई कोर्ट रिया, शोविक, सैमुएल मिरांडा सहित 5 लोगों की बेल पर आज अपना फैसला सुनाया है ।

विशेष अदलत ने इससे पहले अभिनेत्री और उनके भाई की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए बम्बई उच्च न्यायालय का रूख किया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थों की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने इन दोनों को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि राजपूत (34) गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अभिनेता को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के लिए रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एक मामले की अलग से जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button