ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

Bihar Assembly Election: RLSP-BSP गठबंधन में शामिल होंगे ओवैसी, कल तक जारी होगी प्रत्‍याशियों की सूची

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) अब राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) गठबंधन में शामिल होगी। आरएलसएपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (UpendraKushwaha) ने दावा किया है कि इस गठबंधन में कुछ और दल भी शामिल होंगे। इसके लिए उनसके साथ बातचीत हो रही है। गठबंघन कल तक अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर देगी। विदित हाे कि कल ही पहले चरण के प्रत्‍याशियों के नामांकन (First Phase Nomination) की अंतिम तारीख है।

कुशवाहा बोले: हम देंगे नया विकल्‍प

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में राज्य की जनता राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) को हराने का मन बना चुकी है। जनता राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के 15 वर्षों के शासन को नहीं भूली है। इसी तरह नीतीश सरकार (Nitish Government) के शासन में शिक्षा की बदहाली, बेरोजगारी और गरीबी से जनता हल्कान रही है। ऐसे में आरएलएसपी, बीएसपी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) गठबंधन जनता को विकल्प देगी।

कल तक होगी प्रत्‍याशियों की घोषणा

उपेंद्र कुशवाहा ने पहले कहा कि दो दिनों में उनके गठबंधन के उम्मीदवारों (Candidates) की घोषणा कर दी जाएगी। जब उन्हें ध्यान दिलाया गया कि पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर तक है, तब कुशवाहा ने कहा कि उसके पहले उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।

पूर्व विधायक पार्टी में हुए शामिल

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह (Ajay Patap Singh) को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अजय प्रताप सिंह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। पार्टी उन्हें जमुई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतार सकती है।

Related Articles

Back to top button