ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
खेल

Forbes India Rich List 2020: कोरोना में भी बढ़ी धनकुबेरों की संपत्ति, मुकेश अंबानी 13वें साल सबसे अमीर भारतीय

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत गंभीर रहा है और यहां 60 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं। इस वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका गंभीर असर पड़ा है। जून में समाप्त तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि में करीब 24 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रतिकूल माहौल के बावजूद, देश के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में सामूहिक रूप से 14 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दरअसल, फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल इस लिस्ट में कई नए नाम शामिल हुए हैं। इस साल लिस्ट में शामिल टॉप 100 ने 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है। आइए देखते हैं टॉप 10 की लिस्ट में किन लोगों के नाम हैं शामिल…

Forbes India Rich List 2020 में पहले नंबर में मुकेश अंबानी हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है। वे 13वें साल सबसे अमीर भारतीय हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं। इनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर में शिव नाडार हैं। नाडार की संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं। इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। पांचवें नंबर में हिंदुजा ब्रदर्स का नाम है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।

Forbes India Rich List में छठे नंबर पर साइरस पूनावाला हैं। इनकी संपत्ति 11.5 अरब डॉलर है। सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री हैं। इनकी संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है। आठवें नंबर में उदय कोटक का नाम है। इनकी संपत्ति 11.3 अरब डॉलर है। नौवें नंबर पर गोदरेज फैमिली है,  जिनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है, और दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।

लिस्ट में इस साल नौ नए नाम शामिल हैं, जिनमें Info Edge (India) के कोफ़ाउंडर संजीव बिचचंदानी शामिल हैं। इसके अलावा भाई-बहन नितिन और निखिल कामथ, ये डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकरेज के कोफाउंडर्स हैं। इसके अलावा विनोद सराफ, अरुण भारत राम और आरती इंडस्ट्रीज के भाई चंद्रकांत और राजेंद्र गोगरी का नाम लिस्ट में है।

Related Articles

Back to top button