ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
टेक्नोलॉजी

वर्क फ्रॉम होम के दौरान इन की-बोर्ड शॉर्टकट का करें इस्तेमाल, झटपट पूरा होगा काम

नई दिल्ली। कोरोना काल में घर से काम करने के दौरान लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है। ऐसे में सभी लोगों को इन दोनों डिवाइस की सही जानकारी होना अनिवार्य है। लैपटॉप या कंप्यूटर चलाने के लिए माउस के साथ की-बोर्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको यहां की-बोर्ड से जुड़े कुछ खास शॉर्टकट के बारे में बताएंगे, जिनकी सहायता से आप घर बैठे दफ्तर का काम तेजी से खत्म कर पाएंगे। साथ ही इन शॉर्टकट से आपका समय भी बचेगा। तो आइए जानते हैं इन खास की-बोर्ड शॉर्ट के बारे में…

Ctrl + A शॉर्टकट

इस की-बोर्ड शॉर्टकट के जरिए आप एक बार में पूरे टेक्स्ट और पैराग्राफ को कॉपी कर सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा और काम भी तेजी से पूरा होगा। वहीं, आपको बार-बार माउस इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ctrl+Z शॉर्टकट 

की-बोर्ड का यह शॉर्टकट बहुत काम का है। यदि आपसे नोटपैड पर लिखा टेक्स्ट गलती से डिलीट हो जाता है, तो आप Ctrl+Z शॉर्टकट का इस्तेमाल करके उस टेक्स्ट को वापस ला सकते हैं। आपको बता दें कि आप इस शॉर्टकट का उपयोग टेक्स्ट डिलीट हो जाने के बाद तुरंत करें, तभी ही टेक्स्ट वापस आएगा, नहीं तो देरी से इसका इस्तेमाल करने पर टेक्स्ट वापस नहीं आएगा

Alt + Tab शॉर्टकट

इस शॉर्टकट का इस्तेमाल करके आप दो टैब के बीच स्विच कर सकते हैं। इस शॉर्टकट के इस्तेमाल से आपका काम आसान हो जाएगा और आपको बार-बार माउस छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ctrl + N 

इस शॉर्टकट के जरिए आप बिना माउस इस्तेमाल किए गूगल क्रोम या फिर किसी भी ब्राउजर में नई विंडो ओपन कर सकते हैं। इससे आपका बहुत समय बच जाएगा।

Ctrl + C शॉर्टकट 

यह की-बोर्ड शॉर्टकट बहुत आम है। ज्यादातर लोगों को इस शॉर्टकट के बारे में जानते हैं। इस शॉर्टकट के जरिए आप किसी भी टेक्स्ट और पैराग्राफ को आसानी से कॉपी कर सकते हैं। इससे आपका बहुत समय बचेगा।

Related Articles

Back to top button