ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

Neha Kakkar Marriage : क्या नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत का हो गया है रोका? ये तस्वीर हो रही वायरल

नई दिल्ली। ‘सेल्फी क्वीन’ बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नेहा कभी अपने गानों तो कभी अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच नेहा कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में आईं हैं। इस बार वह रोहनप्रीत सिंह संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिनों से नेहा और रोहनप्रीत को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों की तरफ से ही उनके रिश्ते को लेकर कोई कमेंट नहीं आया है। इसी बीच दोनों स्टार्स की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका रोक हो गया है।

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की वायरल हो रही फोटो को एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत सोफे पर बैठे हुए हैं नजर आ रहे हैं। वहीं नेहा के हाथ में बैग के साथ कुछ गिफ्ट जैसा नजर आ रहा हैं। नेहा इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत के साथ 2 लोग और नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों रोहनप्रीत के पैरेंट्स हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को खुद रोहनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम आकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘लई दो छल्ला छल्ला डायमंड दा छल्ला लई दो हाँ जी…’ गाना बज रहा था। वहीं रोहन एक रिंग नेहा के हाथ में पहनते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर गरमाई थीं। दोनों को लेकर खबरें तो यहां तक सामने आईं कि नेहा और रोहनप्रीत इस महीने शादी करने वाले हैं। हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button