ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
मनोरंजन

Palak Tiwari 20th Birthday: श्वेता तिवारी ने ऐसे मनाया बेटी पलक तिवारी का मनाया 20 वां जन्मदिन

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी गुरुवार को 20 साल की हो गईं हैl श्वेता ने बेटी के जन्मदिन से जुड़ी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैl  अभी कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बेटी पलक तिवारी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था, श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी शेयर की थीं।

आज श्वेता की बेटी पलक का जन्मदिन है और श्वेता ने अपनी बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की कुछ प्यारी और अच्छी तस्वीरें शेयर कीं और बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पलक को अपना लकी चार्म बताते हुए श्वेता ने पलक को एक बड़े दिल वाली बदमाश लड़की के रूप में बताया हैl

श्वेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘मेरी लकी चार्म को जन्मदिन की बधाई, वह एक बड़े दिल वाली बदमाश लड़की है।’ श्वेता ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं हैl इसमें मां-बेटी की जोड़ी को मुंबई में एक जगह से दूसरी जगह घूमते हुए देखा जा सकता है। वह एक मॉल से वरली समुद्र तट पर हवा का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैl इस तरह उन्होंने पलक का जन्मदिन मनाया। पलक 20 साल की हो गई हैl वह श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है।

बर्थडे गर्ल पलक को फ्लोरल प्रिंटेड ब्लॉक हील्स के साथ स्टोन ग्रे स्ट्रेट फिट डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट में देखा गया। जबकि श्वेता नीले रंग के टॉप में देखी गईं।  श्वेता ने घर पर रहकर अपना जन्मदिन मनाया, क्योंकि दो हफ्ते पहले उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। अभिनेत्री वर्तमान में टीवी शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में वरुण बडोला के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

पलक तिवारी जल्द फिल्मों में भी नजर आनेवाली हैंl हाल ही में उनकी फिल्म की पहली झलक भी शेयर की गई थींl इस फिल्म में उनके अलावा विवेक ओबेरॉय की अहम भूमिका हैl

Related Articles

Back to top button