ब्रेकिंग
Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C...
देश

पूर्व ब्‍लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के लाज को पूरी ध्‍वस्‍त करने की कार्रवाई शुरू, पीडीए के अधिकारी मौजूद

प्रयागराज:  पूर्व ब्लाक प्रमुख और माफिया दिलीप मिश्रा की संपत्ति पर दो दिन बाद बुधवार को भी पीडीए का बुल्‍डोजर चल रहा है। लॉज को पूरी तरह से ध्‍वस्‍त करने के लिए कार्रवाई चल रही है।  मुख्‍य मार्ग के दोनों ओर सौ मीटर तक आवागमन रोका गया है। बता दें कि यह कार्रवाई रविवार से प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई चल रही है। मौके पर पीडीए और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

लॉज 70 प्रतिशत हिस्‍सा ढहाया गया

औद्योगिक थाना क्षेत्र के यूनाइटेड कॉलेज के सामने स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के लाज को गुरुवार को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। पिछले रविवार और सोमवार को हुई कार्रवाई के दौरान 40 फ़ीसदी तोड़फोड़ की गई थी । लेकिन आज सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के 4 घंटे बाद ही भवन का 70 फ़ीसदी हिस्सा जमींदोज कर दिया गया। शेष को तोड़े जाने की कार्रवाई चल रही है । पीडीए के अतिरिक्त जोनल अधिकारी आलोक पांडे, सीओ करछना सोमेंद्र तिवारी, पीएसी और पुलिस की भारी फोर्स मौके पर मौजूद है। कार्रवाई स्थल से 100 मीटर बाय और 100 मीटर दाएं मिर्जापुर मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है ।दोनों ओ पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई है।

तीन मंजिला लॉज को ढहाया जा रहा है

अतीक अहमद के बाद पुलिस और प्राधिकरण ने माफिया दिलीप मिश्रा की संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू है। औद्योगिक क्षेत्र में तीन मंजिला लॉज (मकान) को जेसीबी से ढहाने की कार्रवाई रविवार को शुरू हुई। इसे करीब 15 साल पहले बनवाया गया था, लेकिन प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई संपत्ति की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ जेल में बंद है

औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ जेल में बंद है। उस पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर भी हमला करवाने का आरोप है। सपा सरकार में यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने करीब 900 वर्ग मीटर में दिलीप मिश्रा ने तीन मंजिली इमारत बनवाई। उसमें नीचे दुकानें और ऊपर लॉज था। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि दिलीप मिश्रा ने नियम विरुद्ध निर्माण करवाया था। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई तो उन्होंने ध्वस्तीकरण का आदेश दे दिया।

बसपा सरकार में हुआ था सील

अधिकारियों का कहना है कि बसपा सरकार में इस लॉज को गैंगस्टर एक्ट के तहत सील किया गया था। उसके बाद से इसमें प्रशासन का ताला लटका था। इस कारण लॉज में सन्नाटा और दुकानें भी बंद थीं। इस कार्रवाई से माफिया के करीबियों को भी अब डर सताने लगा है।

  कॉलेज, मकान समेत 12 संपत्ति हो चुकी कुर्क

ध्वस्तीकरण से पहले पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत दिलीप के कॉलेज, मकान, खेत और भूखंड समेत 12 अचल संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि माफिया दिलीप मिश्रा ने अपराध के जरिए चल और अचल संपत्ति को अर्जित किया था। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button