ब्रेकिंग
Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग...
देश

CM योगी आदित्यनाथ बोले- तरक्की की राह पर वेस्ट यूपी, नहीं बनने देंगे कैराना व कांधला जैसे हालात

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के उपाय करने के बीच में विकास कार्य के साथ कानून-व्यवस्थापर नजर रखने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में आजकल प्रदेश में सात सीट पर होने वाले विधानसभा के उप चुनाव की तैयारी भी है। सात में से छह सीट भाजपा के पास थी। तीन नवंबर को मतदान होना है। भाजपा ने अभी कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन सभी सात सीट पर प्रभारी मंत्रियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल रखा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विपक्ष पर हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बूथ, मंडल और सेक्टर के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब फिर से कैराना और कांधला नहीं बनने देंगे। अब वहां मुजफ्फरनगर जैसे दंगे भी नहीं होने देंगे। इन जगहों पर क्या हुआ था। किसकी वजह से हुआ था। सबको पता है। ऐसे ही लोग अपनी नापाक हरकतों के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश को एक बार फिर सांप्रदायिकता और जातीयता की आग में झोंकना चाहते हैं। इनके रग-रग में दंगा बसा है। इनके मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देंगे। एक-एक कर सबकी पहचान हो रही है। कार्रवाई भी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के असली मसीहा चैधरी चरण सिंह थे। बाकी लोगों के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक रहे हैं। अगर किसानों की इतनी ही फिक्र रहती तो 30 वर्ष से बंद रमाला चीनी मिल चलवा देते। मोइनीद्दीनपुर चीन मिल को अपग्रेड कर उसकी क्षमता बढ़वा देते। यह काम भाजपा ने किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना बेल्ट की किसानों की समस्याएं बेहतर तरीके से समझने के लिए उसी क्षेत्र के विधायक को विभाग का मंत्री बनाया। नतीजतन साढ़े तीन साल में एक लाख छह हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और सबका भरोसा हमारे लिए सिर्फ नारा नहीं संकल्प है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उनके पाने की एक मात्र शर्त पात्रता ही रही है। हमने पूरी पारदर्शीता से बिना भेदभाव के इनका लाभ सबको दिया। पहले की सरकारों में इसके लिए जाति, धर्म, मजहब और क्षेत्र होता था। हर व्यक्ति जो शांति और विकास चाहता है वह भाजपा को भी चाहता है। आप उस तक पहुंचेंगे तो वह आपको छोड़कर कहीं जाने वाला नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंद शहर को विकास की बुलंदी पर ले जाना चाहता थे। पार्टी, संगठन और क्षेत्र के लिए समॢपत थे। उनके सपनों को पूरा करना हम सबका फर्ज है। हम लोग कर भी रहे हैं। यहां पर सबसे बड़ा लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर से होकर गुजरेगा। एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट आपके बाजू में बन रहा है। ग्रेटर नोएडा में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। इसका सबका लाभ बुलंदशहर को भी मिलेगा।

विपक्ष की रातों की नींद गायब

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा हमारी विचारधारा और नेतृत्व बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार में जिस तरह का चहुंमुखी विकास हो रहा है उससे विपक्ष की रातों की नींद उड़ गई हैं। विपक्षी दल दिन भर देश में अराजकता व झूठ के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिशों में लगे रहते है। जनता को ऐसे दलों की सच्चाई पता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती का ही परिणाम रहा कि हमने लोकसभा के चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवह्न किया कि ‘बूथ जीतों चुनाव जीतो’ के मंत्र पर चुनावी तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कहा उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ पार्टी की विजय का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतर जाए। इस दौरान कार्यक्रम में सरकार के मंत्री सुरेश राणा, अशोक कटारिया, कपिलदेव अग्रवाल, सांसद डॉ. भोला सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के अलावा मंडल, सेक्टर और बूथों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button