ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
खेल

लगातार हार के बाद राजस्थान की टीम में होगा बदलाव, दिल्ली का कैसा होगा प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार हार झेल रही राजस्थान रॉयल्स का सामना धमाकेदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। 13वें सीजन का 23वां मुकाबला बेहद रोचक होगा क्योंकि राजस्थान इस मुकाबले के लिए लिए कुछ बदलाव कर सकता है। वहीं दिल्ली की टीम बेहद संतुलित है और वह अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरेगी।

राजस्थान की टीम में अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन को मौका दिया जा सकता है। वहीं पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए युवा यशस्वी जायसवाल को एक और मौका दिए जाने की उम्मीद है।

राजस्थान की ओपनिंग यशस्वी और जोस बटलर करेंगे तो वहीं मिडिल आर्डर में कप्तान स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और महिपाल लोमरोर पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं तेजी से रन बनाने का जिम्मा एक बार फिर से राहुल तेवतिया, टॉम कुर्रन और जोफ्रा आर्चर के कंधों पर रहेगा। गेंदबाजी में वरुण आरोन के साथ आर्चर और कार्तिक त्यागी होंगे। वहीं श्रेयस गोपाल और तेवतिया स्पिनर की कमान संभालेंगे।

राजस्थान का संभावित प्लेइंग इलेवन

ज बटलर, यशस्वी जायसवाल, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुर्रन, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी

दिल्ली की टीम संतुलित है और जीत भी हासिल कर रही है ऐसे में बदलाव की उम्मीद कम है। ओपनिंग में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी कमाल कर रही है। तो मिडिर आर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत जिम्मेदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। निचले क्रम में मार्कस स्टोइनिस और शिमरोन हेटमायर आतिशी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।

गेंदबाजी में कगिसो रबादा, एनरिच नॉर्त्जे और हर्षल पटेल की तिकड़ होगी। जिसको अनुभवी आर अश्विन, अक्षर पटेल का साथ मिलेगा।

दिल्ली का संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबादा, एनरिच नॉर्त्जे

Related Articles

Back to top button