ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
देश

CM योगी आदित्यनाथ बोले- विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव की सात सीट पर होने वाले मतदान को लेकर अपनी तैयारी जोरदार ढंग से शुरू कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य मोर्चे पर हैं जबकि मंत्रियों को विधानसभा का प्रभार देकर क्षेत्र में रहने को कहा गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ जौनपुर के मल्हनी के साथ ही देवरिया का दौरा कर चुके हैं जबकि प्रतिदिन वह एक विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद भी कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस की घटना का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर हमला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों के डीएनए में ही विभाजन है। इन लोगों ने पहले देश बांटा अब लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनता को विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील की है। आज कांग्रेस, सपा और बसपा का बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश को बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में हैं। इनके लिए अपना खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौण। 15 वर्ष तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र व संविधान का गला घोंटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह वर्ष पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चौतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा यह सभी सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1974 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूर्वांचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में से अधिकांश गरीबों के बच्चे थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। सिर्फ तीन वर्षों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर हैं।

क्यों बिकती गईं चीनी मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की यह पावन धरती कभी चीनी का कटोरा रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों को मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच व मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी। देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले वर्ष से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। उन्होंने ने निवर्तमान विधायक जन्मेजय सिंह के असामियक निधन पर दुख जताया। इसके साथ ही विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पूरा करने का भरोसा भी दिया।

विश्व में बढ़ा भारत का गौरव

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश में निवेश का एक सकारात्मक वातावरण बना है दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजरें हमारे उत्तर प्रदेश पर हैं जापान और अमेरिका जैसे देशों ने यहां निवेश करने की योजना बनाई है लेकिन प्रदेश में हो रहे इस परिवर्तन से सपा, बसपा व कांग्रेस जैसे दल परेशान हैं। जिन कामों की यह दल कल्पना भी नहीं कर सकते थे वह काम साफ नियत और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार पूरा कर रही है।

यहां पर पिछली सरकारों में केवल अपने परिवार के विकास की चिंता थी जबकि वर्तमान सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 24 करोड़ प्रदेश वासियों के विकास के लिए काम किया जा रहा है। विपक्ष के पास अब केवल झूठ का सहारा बचा है। वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की इन कोशिशों को असफल करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगी के साथ संपर्क व संवाद स्थापित करना चाहिए।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भाजपा के बेमिसाल नेतृत्व और संगठन के समॢपत कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा आज जिस बुलंदी पर है,उसके आधार आप ही हैं। यकीनन आप इस सिलसिले को आगे भी जारी रखेंगे। बैठक के शुरू में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने सबका स्वागत किया। देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आभार जताया। बैठक में सरकार के मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान और प्रांतीय मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी समेत बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button