ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

ब्रिटिश महारानी की सम्मान सूची में अरबपति भाई और स्किपिंग सिख भी शामिल

लंदन। भारतीय मूल के अरबपति भाई, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शिक्षाविद और स्किपिंग सिख सहित कई लोगों के नाम महारानी के जन्मदिन की सम्मान सूची में शामिल किए गए हैं। 74 वर्षीय स्किपिंग सिख ने रस्सी कूदने वाले अपने वीडियो की मदद से ब्रिटिश स्वास्थ्य सेवा के लिए धन एकत्र करने का काम किया। यह सूची आमतौर पर जून में जारी की जाती है, लेकिन कोरोना महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों के नामों पर विचार करने के लिए इसे सितंबर में जारी किया गया है।

भारतीय मूल के अरबपति भाइयों मोहसिन ईसा और जुबेर ईसा ने ब्रिटेन की सुपरमार्केट चेन ‘एस्डा’ का अरबों रुपये में अधिग्रहण करके सुर्खियां बटोरी हैं। ईसा बंधु यूरो गैराज नाम से पेट्रोल पंप की एक श्रृंखला चलाते हैं। यह उनके ईजी ग्रुप बिजनेस का हिस्सा है।

लंकाशायर के औद्योगिक शहर ब्लैकबर्न से आने वाले इन दोनों भाइयों को उद्योग में योगदान और परमार्थ के लिए (कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट आर्डर ऑफ ब्रिटिश इम्पायर-सीबीई) का सम्मान दिया गया। इनके माता-पिता पिछले शताब्दी के सातवें दशक में गुजरात से यहां आए थे

जन्मदिन की सम्मान सूची में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ईकोसिस्टम साइंस के प्रोफेसर यादविंदर सिंह माल्ही का भी नाम है। ईकोसिस्टम साइंस में योगदान देने के लिए माल्ही को भी सीबीई से नवाजा गया है। इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें लंदन स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का ट्रस्टी नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button