ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

टीकाकरण को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, स्मृति का तंज- बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति पर सवाल उठाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कबीर के दोहे से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाठ पढ़ाया। राहुल की आलोचना के जवाब में स्मृति ने कहा-बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय?

असल में राहुल गांधी ने टीकाकरण के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जो टीकाकरण केंद्र तक जा सकता है, उसे टीका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, वैक्सीन के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन पर्याप्त नहीं है। टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने वाले हर व्यक्ति को टीका दिया जाना चाहिए। इंटरनेट तक जिसकी पहुंच नहीं है, उसे भी जीने का अधिकार है। इसके दो घंटे बाद स्मृति ने कहा- बोया पेड़ बबूल का आम कहां से होय? जो समझदार हैं, उन्हें जरूर समझना चाहिए। केंद्र सरकार ने राज्यों को टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करने की मंजूरी दे दी है। भ्रम मत फैलाइए। वैक्सीन लीजिए।

बताते चलें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने एक अधिसूचना जारी की थी। इसमें कहा था कि 18 से 44 साल के जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है या इंटरनेट तक पहुंच नहीं है, वे टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविन डिजिटल प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और वैक्सीन ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button