ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

बारामूला नूरबाग भीषण अग्निकांड में एक दर्जन के करीब मकान जलकर राख, 6 घायल

श्रीनगर। बारामूला के नूरबाग इलाके में वीरवार की रात को हुए एक भीषण अग्निकांड में लगभग एक दर्जन मकान जलकर राख हो गए। अलबत्ता, इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ है। परंतु छह लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, रात दस बजे के करीब शेख मोहल्ला, नूरबाग में अचानक एक मकान में रसोई गैस के सिलंंडर के फटने की आवाज आई। उसके साथ ही वहां आग लग गई। घर में मौजूद लोग उसी समय अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौडे़। उन्हाेंने मदद के लिए शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

इस बीच, आग की लपटाें ने साथ सटे मकानों काे भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और सेना भी अपने साजो सामान के साथ आग पर काबू पाने के लए मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों ने कार्रवाई शुरू कर दी। आग को फैलने के साथ लोगों को बचाने के लिए जवानों ने बचाव कार्य जारी रखा। सेना के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में छह लोग जख्मी हुए हैं जबकि 170 से 200 लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। देर रात गए किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक एक दर्जन मकान तबाह हो चुके थे।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक एक मकान में रसाेई गैस के सिलंडर में धमाका होने के बाद ही आग लगी है। फिलहाल, जांच हो रही हे और जांच पूरी होने के बाद ही आग के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि आग में तबाह हुए मकान बिल्कुल एक दूसरे के साथ सटे हुए थे। इनमें से लकड़ी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हुआ था, इसलिए आग तेजी से फैली।

Related Articles

Back to top button