ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

Facebook का पासवर्ड नहीं आ रहा है याद, तो ऐसे करें री-सेट, यहां जानें पूरा तरीका

नई दिल्ली। Facebook एक ऐसा सोशल मीडिया ऐप है, जिसका इस्तेमाल आज के समय में सबसे ज्यादा किया जाता है। हम सभी अपने मोबाइल में फेसबुक को लॉग-इन रखते हैं, जिसकी वजह से इन्हें बार-बार आईडी पासवर्ड डालकर ओपन नहीं करना पड़ता है। लंबे समय तक आईडी लॉग-इन न करने के कारण हम कई बार अपना पासवर्ड भूल जाते हैं।

अगर आप भी अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यहां आपको खास तरीका बताएंगे, जिसके जरिए आप अपनी फेसबुक आईडी के पासवर्ड को री-सेट कर सकेंगे। आइए जानते हैं…

ऐसे करें Facebook आईडी पासवर्ड री-सेट

यदि आप Facebook पासवर्ड भूल गए हैं, तो पासवर्ड री-सेट की सहायता से आप Facebook को दोबारा ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड ईमेल आईडी याद रखनी होगी, जिस आईडी का इस्तेमाल Facebook अकाउंट बनाते हुए किया था। इसके अलावा आप अपने फोन नंबर का भी उपयोग कर सकते हैं

  • फेसबुक के ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अपनी ई-मेल आईडी एंटर करके Forgotten account पर क्लिक करें
  • फिर आपको अपनी रजिस्टर ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर का इस्तेमाल करना है
  • इसके बाद आपके सामने पासवर्ड रिकवरी के लिए तीन विकल्प आएंगे, जिनमें Google Account, Send code Via Email या फिर Send code Via message ऑप्शन शामिल है
  • इनमें से किसी एक विकल्प को चुनें और इतना करते ही आपके पास कोड आएगा
  • कोड सबमिट करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें आप नया पासवर्ड सेट कर सकेंगे
  • इतना करने के बाद आपका फेसबुक पासवर्ड री-सेट हो जाएगा
  • Facebook इस फीचर की कर रहा है टेस्टिंग

बता दें कि फेसबुक अपने यूजर्स की सुविधा के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस फीचर की मदद से यूजर्स Facebook न्यूज फीड में Instagram reels को शेयर कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook ने नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है और जल्द ही इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

वैसे Facebook के पास अपना मेन reels फीचर भी मौजूद है जो कि Facebook में ही मौजूद है और यूजर्स अपनी पसंद ही शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। वहीं रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक ‘Facebook का कहना है कि हम भारत में इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए एक फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं जिसके बाद वह अपनी रील्स को Facebook के न्यूज फीड में शेयर कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button