ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या जा सकते हैं पीएम मोदी, नया विश्व कीर्तिमान बनाने की हो रही तैयारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बार अयोध्या में दीपावली पर दीपोत्सव में हिस्सा लेने की संभावना है। दीपावली चार नवम्बर को है और उससे पहले तीन सितम्बर को करीब दस दिन तक चलने वाले दीपोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किये जाने की संभावना है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

अंतररष्ट्रीय स्तर पर मनाया जायेगा दीपोत्सव
सूत्रों के अनुसार इस बार दीपोत्सव को अंतररष्ट्रीय स्तर पर मनाया जायेगा और इसके लिए राज्य के पर्यटन, संस्कृति और अयोध्या विकास प्राधिकरण को विशेष निर्देश दिये गये हैं। दीपोत्सव में साढे सात लाख दीपक जलाकर नया विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से अयोध्या में दीपावली उत्सव हर वर्ष विशेष रूप से बडी धूमधाम से मनाया जाता है। दीपोत्सव के लिए विशेष रूप से स्वयंसेवकों को तैयार किया जा रहा है।

पिछले साल बनाया था ये रिकॉर्ड
अयोध्या में पिछले वर्ष भी छह लाख से अधिक दीपक जलाकर रिकाडर् बनाया गया था। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले प्रधानमंत्री के अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल होने को राजनीतिक द्दष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैसे भी अयोध्या उत्तर प्रदेश में चुनावों की द्दष्टि से भारतीय जनता पार्टी के एजेन्डे का लंबे समय से केन्द्र बिन्दू रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बार पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के मुद्दे को जोर शोर से भुनाने की कोशिश में है।

Related Articles

Back to top button