ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ... Haryana Weather Update: हरियाणा में आसमान से बरस रही आग, सिरसा में तापमान 44°C पार; मौसम विभाग ने जा... Bhiwani Crime News: भिवानी के खानक में दुकान के पास मिला युवक का शव; 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत से... Panipat Crime News: पानीपत में एडवोकेट हेमंत पर 5-7 बदमाशों का जानलेवा हमला, क्रेटा रुकवाकर लाठी-डंड...
देश

पीएम मोदी ने किया CNCI के दूसरे कैंपस का उद्घाटन, बोले- कई नागरिकों को मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। इससे पहले, पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत दूसरे परिसर को देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन के लिए तैयार किया गया है।

530 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

सीएनसीआई के दूसरे परिसर का निर्माण 530 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 400 करोड़ रुपये दिए हैं जबकि शेष राशि पश्चिम बंगाल सरकार ने खर्च की है।

इस नए परिसर में 460 बिस्तरों वाला व्यापक कैंसर यूनिट होगा जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें कैंसर के डायग्नोसिस, स्टेजिंग, इलाज और देखभाल के लिए अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। परिसर आधुनिक सुविधाओं जैसे न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 3.0 टेस्ला एमआरआई, 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी, आधुनिक ब्रैकीथेरेपी यूनिट जैसी सुविधाओं से लैस हैं

यह कैंपस एक उन्नत कैंसर अनुसंधान सुविधा के रूप में भी काम करेगा और विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को सुविधा होगा।

Related Articles

Back to top button