ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

किस हद तक लापरवाही बरतेंगे इंदौर वासी…?

इंदौर: मानों कोरोना वायरस के पंख लग गए हो और उसकी उड़ान अब इतनी ऊंचाई तक पहुंच गई कि उसे देखने के लिए सर ऊंचा करना पड़ रहा है और डॉक्टरों की भाषा में उसे बढ़ता खतरा कहते हैं। जी हां इंदौर में दिन ब दिन ऐसे बढ़ रहा है जैसे मेहमान नहीं बल्कि दामाद हो और चीन के वुहान से आने के बाद जाने का नाम नहीं ले रहा। यहां तक मेहमान बनकर आने के बाद वापस जाने के बजाय पूरे भारत में अपनी पकड़ ऐसे बना रहा है जैसे ये घर उसी का हो।…और साल 2022 के जनवरी माह में इस बिन बुलाए मेहमान ने अपने पैर ऐसे पसारे की घर वालों यानी (भारत वासियों) को परेशानी की हद तक हैरान करते हुए सभी को परेशान कर दिया।

अब बात 6 जनवरी को सामने आए कोरोना अपडेट की तो आपको जान कर दुख होगा कि नए पॉजिटिव 584 मरीज स्वास्थ विभाग के बुलेटिन में निकलकर सामने आए हैं। वही 21 मरीज रिपीट आये हैं। अभी तक के पॉजिटिव मरीजों की बात की जाए तो आंकड़ा 155533 रहा है…हालांकि जिला प्रशासन इंदौर नगर निगम और स्वास्थ विभाग की तैयारियों के साथ साथ अस्पतालों में इंतज़ाम को लेकर की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। बदलते हालत और बढ़ते मरीजों के बाद भी अभी तक राज्य शासन और इंदौर जिलाधीश की ओर से कोई संकेत शहर को पूरी तरह से बन्द करने या फिर लॉक डाउन लगाने के फिलहाल तक नहीं मिले हैं। बढ़ते मरीजों को देख हम सिर्फ यही प्रार्थना भगवान से कर सकते हैं कि बढ़ती चेन किसी भी तरह ब्रेक हो और शहर के साथ साथ प्रदेश और देश भी स्वास्थ रहे।

Related Articles

Back to top button