ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
उत्तरप्रदेश

चाचा-भतीजे ने मिलकर किया डेढ़ साल तक तीन बच्चों की मां से बलात्कार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह एक महिला को शादी का झांसा देकर पहले दिल्ली लाया गया और फिर उसके साथ डेढ़ साल तक रेप किया। महिला तीन बच्चों की मां है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 25 साल की पीड़ित महिला ने बताया कि, 20 साल के लड़का और उसका 22 साल का चाचा पिछले डेढ़ साल से उसका बलात्कार कर रहे थे। यहीं नहीं, दोनों आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों को भी महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए मजबूर किया। ईस्ट जिले की मंडावली थाना पुलिस तफ्तीश में जुटी है। महिला को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नंद नगरी में भी लाकर रेप की बात सामने आई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी का घर एक ही गांव के अगल-बगल में है। गांव में दोनों समुदायों के बीच अच्छा भाईचारा है। बताया जा रहा है कि, आरोपी मोहम्मद सद्दाम पीड़िता से फोन के जरिए मिला लेकिन पीड़िता बातों में फंस नहीं पाई। इसके बाद सद्दाम ने अपनी भतीजे मोहम्मद कैफ को पीड़िता का नंबर दे दिया। पीड़िता उसकी मक्खन वाली बातों में फंसकर अपनी दो बेटियों को गांव छोड़कर कैफ के साथ दिल्ली आ गई। शादी के झांसे में आकर पीड़ित महिला अपने नवजात बेटे को भी साथ ले आई।
पुलिस ने बताया कि, पीड़ित महिला ने 3 अप्रैल को कॉल किया था और आरोप लगाया था कि, कैफ उस अपनी बुआ के सुंदर नगरी स्थित घर में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस टीम पीड़िता को सुंदर नगरी ले गई थी, लेकिन वह घर नहीं ढूंढ पाई। आरोपी सद्दाम मंडोली की फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने महिला से कोर्ट मैरिज के दस्तावेज भी बना रखे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पति को भी दिल्ली बुलाया गया था। पति के मुताबिक, आरोपी का परिवार काफी दबंग है और गांव में उनकी आबादी ज्यादा है। मंडावली पुलिस अब टीम औरैया भेजकर कैफ की गिरफ्तारी की तैयारी में है। इससे पूछताछ के बाद साजिश का खुलासा होगा और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Back to top button