ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

कानपुर के जैन पर भारी MP का शराब कारोबारी! 200 लोगों की टीम 5 मशीनों से गिन रही कैश, पानी की टंकी में मिले 3 करोड़

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में शराब, परिवहन और होटल कारोबारी भाईयों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार सुबह पांच बजे 40 गाड़ियों के साथ आयकर विभाग रेड के लिए पहुंचा तो दमोह में हड़कंप मच गया। आईटी टीम ने 200 अधिकारियों के साथ कारोबारियों के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों को बड़ी कामयाबी मिली हालांकि रात 11 बजे तक कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हालांकि सूत्रों की मानें तो कारोबारियों के पास से साढ़े 6 करोड़ रुपए कैश और करोड़ों रुपए के जेवर मिले हैं।

दमोह के राय ब्रदर्स कई तरह के कारोबार करते हैं। शराब, होटल, पेट्रोल पंप और परिवहन इनमें से मुख्य काम हैं। सूत्रों की मानें तो राय भाई सूदखोरी का काम भी करते हैं और लोगों को ब्याज पर पैसे देते हैं। जरुरतमंद लोग पैसों के बदले जमीन जायदाद और कागजाद गिरवी रखते हैं। शंकर राय और कमलराय दमोह के दो बड़े नाम हैं। शंकर राय कांग्रेस के बड़े नेता हैं और नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, भाई कमल राय बीजेपी के नेता हैं।

आयकर विभाग की रेड से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी में शंकर राय के भाई संजय राय के पास से तीन करोड़ और कमल राय के पास से ढाई करोड़ रुपए मिले। वहीं, राय ब्रदर्स ने बैग में भरकर तीन करोड़ से अधिक की राशि पानी टंकी के अंदर छिपा रखे थे। परिवार के पास से तीन करोड़ से अधिक के जेवरात मिले हैं। कार्रवाई से परिवार में अफरातफरी का माहौल है इसी दौरान राजू राय की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए नागपुर ले जाना पड़ा।

बताया जा रहा हैकि परिवार के लोगों ने रेड की भनक लगते ही नोटों की गड्डियों को आग लगा दी। हालांकि अधिकारियों के रुपए अपने कब्जे में ले लिए। इस दौरान कई राय ब्रदर्स के समर्थकों ने भी हंगामा किया और कार्यवाही में बाधा डाली। शंकर राय के ठिकानों पर छापेमारी के लिए आयकर विभाग के 200 लोग पहुंच थे।

रेड में अधिकारियों को साढ़े 3 करोड़ रुपये मिले सारी रकम अलग-अलग ठिकानों से मिले हैं। नोटों की गिनती के लिए पांच अलग-अलग बैकों से मशीनें मंगवाई गईं। रुपए रखने के लिए दो बक्से भी बाहर से मंगवाने पड़े। आयकर विभाग की टीम का नेतृत्व अपर आयुक्त मुनमुन शर्मा कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button