ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
विदेश

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब, इमरान खान ने कबूला अगले तीन महीने बेहद चिंताजनक


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं अब पाक प्रधानमंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इमरान खान ने माना है कि जैसे कि देश गंभीर मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है ऐसे में तहरीक-ए-इंसाफ सरकार के लिए अगले तीन महीने काफी चिंताजनक हो सकते हैं।

एआरवाइ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान ने गुरुवार को देश की पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की सबसे बड़ी विफलता पिछले शासकों की जवाबदेही की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार के अधिकांश प्रयासों का विज्ञापन ठीक से नहीं किया जा रहा है।

देश में महंगाई आसमान छू रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर खाने-पीने और जरूरी सामानों पर पड़ रहा है। इस वजह से निम्न और मध्यम आय वाले परिवार की स्थिती खराब हो रही है। डान की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान जैसे देश में जहां अधिकांश परिवार अपनी आधी से अधिक आय भोजन पर खर्च करते हैं, वहां, परिवहन, पेट्रोल, बिजली और अप्रत्यक्ष करों की बढ़ती लागत ने भूख, गरीबी और कुपोषण में संभावित वृद्धि को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं

विश्व बैंक (WB) के अनुमान के अनुसार, 20 लाख से ज्यादा लोगों के गरीबी रेखा से नीचे आने के बाद पाकिस्तान में गरीबी 2020 में 4.4 फीसद से बढ़कर 5.4 फीसद हो गई थी। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, निम्न-मध्यम-आय गरीबी दर का उपयोग करते हुए, विश्व बैंक ने अनुमान लगाया कि पाकिस्तान में गरीबी अनुपात 2020-21 में 39.3 फीसद था और 2021-22 में 39.2 फीसद रहने का अनुमान है और 2022-23 तक यह घटकर 37.9 फीसद हो सकता है।

इस बीच, रिपोर्टों ने यह भी सुझाव दिया है कि नेशनल असेंबली में इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकांश प्रमुख शहरों में नागरिकों के लिए सुरक्षित पेयजल नहीं है।

Related Articles

Back to top button