ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

देश में चौथे दिन आए कोरोना के एक लाख से कम मामले, लगातार घट रहा संक्रमण

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। देश में आज लगातार चौथे दिन कोरोना के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान मौत का आंकड़ा 3400 से अधिक रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 91,702 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3403 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.49% है।

देश में कोरोना वायरस के कम होते के साथ ही वायरस के संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना से 1 लाख 34 हजार 580 लोग ठीक हुए हैं। इससे कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 77 लाख 90 हजार 73 हो गया है। भारत की कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 94.93% हो गई है। इसके अलावा देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46,281 एक्टिव केस कम हुए हैं। भारत में कोरोना के फिलहाल 11 लाख 21 हजार 671 एक्टिव केस हैं। भारत की एक्टिव कोरोना दर अभी 3.83% है।

देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो अब तक भारत में 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 823 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना के कारण देश भर में अब तक कुल 3 लाख 63 हजार 79 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.24% है।

देशभर में गुरुवार 10 जून तक 24 करोड़ 60 लाख 85 हजार 649 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 32 लाख 74 हजार 674 टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 37 करोड़ 42 लाख 42 हजार 384 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20 लाख 44 हजार 131 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4.49 फीसद है।

Related Articles

Back to top button