ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल के बीच आज PM मोदी से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनावों के इर्द-गिर्द हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई अटकलों के बीच आज मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके लिए सुबह 11.30 बजे का समय तय किया गया है। इसके बाद योगी की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने का कार्यक्रम है। इससे पहले गुरुवार को योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हो चुकी है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद नड्डा ने पीएम से भेंट की थी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये मुलाकातें उसी सिलसिले में चल रही हैं।

इन मुलाकातों में योगी कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की राज्य सरकार की कोशिशों पर बात करेंगे। इसके अलावा इस बैठक में यूपी में 2022 में वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

शाह से योगी की मुलाकात, आज पीएम से चर्चा

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह ने उन्हें सबको साथ और विश्वास में लेकर ब़़ढने की राय दी। आज योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे।  सूत्रों का कहना है कि शाह से बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरण, इस लिहाज से नए साथी दलों व प्रभावी चेहरों की तलाश पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात में भी इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के साथ ही राज्य में बहुत जल्द छोटा मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। बल्कि इसकी अटकल भी तेज हो गई है कि उत्तर प्रदेश जैसे ब़़डे राज्य के चुनाव में उतरने से पहले ही केंद्र में भी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचने के साथ ही राजनीति गर्म रही। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह के लखनऊ दौरे में मिले फीडबैक के आधार पर शाह ने भी मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि सभी को साथ लेकर चलें। राहत कार्यो में भी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले।

Related Articles

Back to top button