ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

जेपी नड्डा का दावा- दिसंबर तक देश के पास होगी 200 करोड़ वैक्सीन की खुराक, 19 कंपनियां बनाएंगी टीका

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक भारत में 19 कंपनियां वैक्सीन बनाएंगी और देश में 200 करोड़ वैक्सीन की खुराक होगी। उन्होंने यह बात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कही।

जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि पिछले साल हमारे पास एक टेस्टिंग लैब थ और हमारी टेस्ट क्षमता 1500 थी। आज देश में एक दिन में 25 लाख सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं और हमारे पास 2500 लैब हैं। कोविड से निपटने के लिए भारत सरकार की तैयारी काबिले तारीफ है और देश की ताकत को दर्शाती है।

नड्डा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमने राज्यों को प्रदान करने के लिए अपने ऑक्सीजन उत्पादन को 900 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 9446 मीट्रिक टन कर दिया। 9 महीनों के भीतर भारत के पास दो टीके उपलब्ध थे। हमारे देश के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व कदम था। अभियान की शुरुआत में केवल 2 कंपनियां ही वैक्सीन बना रही थीं। आज भारत में 13 कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं। दिसंबर तक भारत में 19 कंपनियां वैक्सीन बनाने लगेंगी और भारत के पास 200 करोड़ वैक्सीन की खुराक उपलब्ध होगी।

अरुणाचल प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो दशकों में, भाजपा एक कमरे से एक समर्पित कार्यालय तक पहुंच गई है। यह कार्यालय 472 वर्ग किलोमीटर में बना है। इसमें छह मंजिल और 33 कमरे हैं। कैंटीन, सम्मेलन कक्ष, आइटी-सोशल मीडिया सेल और पुस्तकालय भी है। इसमें हर वह सुविधा है जो एक कार्यलय में होनी चाहिए।

नड्डा ने कहा कि कार्यालय और ऑफिस में अंतर होता है। एक ऑफिस 9-5 से चलता है, लेकिन एक कार्यालय 24*7 चलता है। कार्यकर्ता हर समय एक कार्यालय में कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं। भाजपा प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्यों पर ध्यान देने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने तक पूर्वोत्तर की उपेक्षा की गई थी। पीएम की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के कारण, सरकार ने पूर्वोत्तर पर ध्यान केंद्रित किया है और बहुत सारे विकास कार्य किए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में खुद पीएम मोदी ने कम से कम 30 बार पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया है।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के विकास के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा ने बहुत कम समय में अरुणाचल प्रदेश में तेजी से प्रगति की है। हमें याद है कि 1985 में, पार्टी में एक विधायक हुआ करता था। आज, हमने यहां 48 विधायकों के साथ अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाई है। हमें यह जानकर बहुत खुशी होती है कि भाजपा ने ग्राम सभा, जिला परिषद और ईटानगर नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है। ईटानगर निगम में भाजपा ने 20 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button