ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी लौटे 46 सीआरपीएफ जवान, आठ संक्रमित

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के 46 जवान मंगलवार की सुबह बिलासपुर लौटे। सुबह छह बजे से बारी- बारी सभी जवानों का जोनल स्टेशन में ही कोरोना जांच की गई। इस दौरान आठ जवान संक्रमित मिले। जिन्हें कैंप में ही होम आइसोलेट रहने का सुझाव दिया गया। सभी का नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया। ताकि प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य स्थिति के जानकारी ली जा सके।

यह जवान पिछले दिनों ही चुनाव स्पेशल ट्रेन में बिलासपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए थे। जहां इनकी तैनातगी थी वहां मतदान संपन्न् हो गया है। इसके तहत ही सभी को वापस भेजा गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को जवानों के वापसी की सूचना नहीं थी। चूंकि स्टेशन में दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच जरुरी है। इसलिए जब जोनल स्टेशन में चुनाव स्पेशल ट्रेन पहुंची। इसमें से उतरे सभी जवानों को जांच कराने के लिए कहा गया।

इस पर सभी गेट क्रमांक चार पर पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ- साथ सभी की बारी- बारी कोरोना जांच की। जिसमें आठ जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस पर उन्हें अलग कर दिया गया। इसके साथ ही होम आइसोलेट होने के लिए कहा गया। चूंकि भरनी स्थित कैंप में इसकी व्यवस्था है। इसलिए उन्हें कैंप पहुंचकर होम आइसोलेट होने के लिए कहा गया।

इस दौरान अन्य जवान जो उनके संपर्क में आए हैं। उन्हें भी सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया। अभी जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पाजिटिव है। पर कभी- कभी लक्षण तुरंत नहीं दिखता। होम आइसोलेट जवानों की स्वास्थ्य विभाग भी काउंसलिंग करेगा। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

संक्रमित यात्रियों की संख्या नहीं हो रही कम

16 मार्च से स्वास्थ्य विभाग की टीम जोनल स्टेशन में मौजूद है। इस दौरान सभी यात्रियों की जांच भी हो रही है। सोमवार को 24 यात्री संक्रमित मिले थे। मंगलवार को आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि सुबह ही एक साथ आठ जवान संक्रमित मिल गए हैं।

Related Articles

Back to top button