ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
लाइफ स्टाइल

जरूरत से ज्यादा पानी के ये हैं साइड इफेक्ट्स

हमारी बॉडी का आधा हिस्सा पानी का है, जो सेल फंक्शन और लाइफ के लिए है। शरीर के हर बॉडी सेल को पानी की जरूरत होती है ताकि वो अच्छे से काम कर सके। हालांकि परेशानी तब होती है जब आप जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, जिसे ओवर हाइड्रेशन कहते हैं। ज्यादा पानी पीने के साइड इफेक्ट….

1)ओवरहाइड्रेशन के लक्षण डिहाइड्रेशन की तरह दिख सकते हैं। जब आपके शरीर में बहुत अधिक पानी होता है, तो किडनी ज्यादा लिक्विड को नहीं निकालती। यह शरीर में जमा होने लगती है, जिससे जी मिचलाना, उल्टी और दस्त होने लगते हैं।

2) सिरदर्द- सिरदर्द हाइड्रेशन और डीहाइड्रेशन दोनों का संकेत दे सकता है। शरीर में ज्यादा पानी के कारण शरीर में नमक का स्तर नीचे चला जाता है और कोशिकाएं सूज जाती हैं। सूजन के कारण साइज बढ़ जाता है, और ब्रेन में स्कल पर दबाव बनता है। यह दबाव एक धड़कते हुए सिरदर्द का कारण बनता है और इससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

3) हाथ, पैर और होठों का रंग बदलना- जब आप ओवरहाइड्रेटेड होते हैं, तो आप अपने पैरों, हाथों और होंठों में कुछ सूजन या रंग में बदलाव देख सकते हैं। जब सेल्स सूज जाएंगे, तो स्किन भी फूल जाएगी।

4) कमजोर मांसपेशिया में क्रेंप की समस्या- बहुत ज्यादा पानी पीने के कारण इलेक्ट्रोलाइट का स्तर गिर जाता है, तो आपके शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। शरीर में कम इलेक्ट्रोलाइट का स्तर मांसपेशियों में ऐंठन पैदा कर सकता है।

5) थकावट- बहुत ज्यादा पानी पीने से आपकी किडनी को एक्सट्रा पानी निकालने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यह एक हार्मोन प्रतिक्रिया बनाता है जो आपको तनाव और थका हुआ महसूस कराता है। अगर आप बहुत ज्यादा पानी पीने के बाद बिस्तर से नहीं उठ सकते हैं, तो इसका कारण यह है कि आपकी किडनी ज्यादा काम कर रही हैं।

6) बहुत बार बाथरूम जाना- आपको दिन में छह से आठ बार पेशाब करना चाहिए। पानी पीने वाले हाई अचीवर्स या नियमित रूप से कैफीन या अल्कोहल पीने वाले लोगों के लिए 10 गुना तक जाना सामान्य है।

Related Articles

Back to top button