ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

Encounter in Kashmir: श्रीनगर के रामबाग में मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर।  श्रीनगर के रामबाग इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। श्रीनगर के मीर मोहल्ला बरजुला में जारी मुठभेड़ में  एक आतंकवादी मारा गया है, ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की मिली थी, इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कल रात को श्रीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आतंकवादी छुपे हैं। एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकवादी है और दूसरा दक्षिण कश्मीर का लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकवादी है। हम दोनों आतंकवादियों को जल्द मार गिराएंगे, ऑपरेशन चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। सोमवार को श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दरअसल, सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, मुठभेड़ जारी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही टीमें उस क्षेत्र में पहुंचीं, उन पर गोलीबारी की गई। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

इससे पहले कुलगाम में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह दो आतंकियों को मार गिराया। चिनिगम इलाके में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इन दोनों आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी

जानकारी हो कि  पाकिस्तानी सेना ने कल रविवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की है। इस दौरान पुंछ जिले के देगवार, खड़ी एवं करमाड़ा में भी भारी हथियारों से गोलाबारी की गई है। इसमें भारतीय सेना का लांस नायक और बीएसएफ का एक जवान जख्मी हुआ है। वहीं, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। उसकी कई सैन्य चौकियां तबाह हो गई हैं। उल्‍लेखनीय है कि नियंत्रण रेखा पर अशांति पैदा करने और आतंकियों की घुसपैठ कराने का मंसूबा पाले पाकिस्तानी सेना मनकोट सेक्टर में आए दिन गोलाबारी कर रही है।

सुंदरबनी के मल्ला इलाके में पाकिस्तान की सेना ने दोपहर करीब डेढ़ बजे भारी हथियारों से गोले दागने शुरू कर दिए। दो घंटे से अधिक समय तक गोलाबारी हुई। इसमें सेना का लांस नायक एवं बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। दोनों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, शाम करीब सवा छह बजे पुंछ जिले के खूंटी, करमाडा, कसबा, देगवार, ढोकरी और पुंछ सेक्टर में भी गोले बरसाए जाने लगे।

इन क्षेत्रों में पाक सेना ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की क्षमता वाले गोले दागे। इसके लिए लंबी दूरी तक मार करने वाली तोपों का इस्तेमाल भी किया गया। मोर्टार के गोले भी दागे हैं। वहीं, सुंदरबनी सेक्टर क्षेत्र में पाक ने शाम करीब साढ़े सात बजे से फिर गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार की पूरी रात गोले बरसाए थे। पाक ने भारतीय क्षेत्र के चक चंगा, गुज्जर चक, कंडियाल गांवों को निशाना बनाया।

बता दें कि कल भारतीय जवानों ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में गोलाबारी करने पर पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब दिया था। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके चार सैनिक ढेर कर दिए थे और पांच चौकियों को तबाह कर दिया था। हालांकि गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान जख्मी हुए थे। शनिवार को मनकोट के रिहायशी इलाकों में गोले गिरने से आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए थे।

Related Articles

Back to top button