ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
खेल

इस साल नहीं खेला जाएगा बांग्लादेश प्रीमियर लीग, बोर्ड ने कहा- नहीं है IPL जितने पैसे

नई दिल्ली। बांग्लादेश के टी20 लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग को इस साल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इस साल होने वाला यह टूर्नामेंट अब नहीं खेला जाएगा इस बार की पुष्ठी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने की है। साल के अंत में खेले जाना यह टूर्नामेंट का आठवां एडिशन होने वाला था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया, “बीपीएल इस साल नहीं हो रहा है। देखते हैं कि इसे अगले साल कब कराया जाता है। हम तो एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते हैं लेकिन यह सबकुछ हालात और परिस्थिति पर निर्भर करता है।”

हसन ने बताया कि इस साल टूर्नामेंट को नहीं कराए जाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह विदेश खिलाड़ियों का उपलब्ध नहीं हो पाना है। बांग्लादेश के बाहर इस टूर्नामेंट को कराए जाने के विचार को बीसीबी अध्यक्ष ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है यह काम (टूर्नामेंट को विदेश में आयोजित करना) इतना आसान होगा। मै आपको बता दूं कि जब हम बीपीएल को आयोजित करेंगे तो एक दो फ्रेंचाइजी टीम को छोड़कर बाकियों के लिए हद से ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

“हां मैंने सुना है कि बाहर एक बायो सिक्योर बेल्ट बनाया गया है यूके और दुबई में भी आइपीएल के लिए ऐसा ही किया गया है। मुझे नहीं लगता यह किसी के लिए भी मुमकिन है। इतना सारा पैसा खर्च करना तो नामुमकिन जैसा ही है।”

कोरोना महामारी फैलने की वजह से इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भारत के बाहर यूएई में कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एक खास बायो सिक्योर बबल का निर्माण किया गया है। 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button