ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मध्यप्रदेश

होटल में बना रहे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली शैंपू, यूपी के 4 युवक रतलाम से गिरफ्तार

रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने दिलबहार चौराहे के पास बने होटल सुख सागर से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि होटल के एक कमरे में वो नकली शैंपू बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कई ब्रांडेड कंपनियों के खाली और भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हॉटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमिकल की केन, टब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे इस सामग्री की मदद से नकली शैंपू को बनाते और ब्रांडेड कंपिनयों के नाम वाली बोतल में भरकर पैक करते थे।

दबिश के दौरान पैकिंग कर रहे थे आरोपित

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल सुख सागर की पहली मंजिल के आखिरी कमरे में उत्तरप्रदेश आए चार युवक नमक पाउडर और केमिकल से नकली शैंपू बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। सूचना पर एसआई इंद्रपालसिंह राठौर के नेतृत्व में दल ने वहां पहुंचकर दबिश दी।

मौके से 22 साल के आरोपित नईम, उसके छोटे भाई 20 साल के दानिश, साथी 21 साल के राहुल खान और 24 साल के राजू उद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। सभी इस्लाम नगर टेडीबगिया थाना फाउंजीनगर जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दबिश के दौरान सभी कमरे के अंदर हॉटगन से प्लास्टिक बोतलों में सामग्री पैकिंग कर रहे थे।

गली-गली में घूम-घूमकर बेचते थे नकली शैंपू

पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे नमक पाउडर और सतरीठा केमिकल पाउडर की मदद से शैंपू तैयार करते थे। इसके बाद उनको ब्रांडेड कंपिनयों की बोतलों में भरकर गली-गली में घूमकर बेचते थे। उक्त शैंपू वे ब्रांडेड कंपनी का बताकर तीस से चालीस प्रतिशत कम कीमत में बेचने का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार बीएनएस की धारा 349, 318 (1), 318 (2), 318 (3) और 318 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button