ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

कोरोना का नया रूप: भारत में वायरस से दोबारा संक्रमित होने के 3 मामले आए सामने, ICMR की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमण के तीन मामले मिले हैं। इनमें से दो केस मुंबई और अहमदाबाद में एक केस सामने आया है। आइसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि दोबारा संक्रमित होने की समय सीमा 100 दिन तय की गई है। कई अध्ययनों में भी यह सामने आया है कि एक बार संक्रमित होने वाले व्यक्ति के शरीर में आमतौर पर चार महीने तक एंटीबॉडीज मौजूद रहती है।

भार्गव ने कहा कि दोबारा संक्रमण एक समस्या है, जो पहली बार हांगकांग में सामने आया था। उन्होंने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से हमें कुछ डाटा मिला है, जिसमें दुनियाभर में दोबारा संक्रमण के दो दर्जन मामलों का जिक्र है। दोबारा संक्रमित होने वाले लोगों से टेलीफोन पर बात कर कुछ डाटा एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। भार्गव ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने भी अभी तक यह नहीं बताया कि कोई व्यक्ति 90 दिन, 100 दिन या 110 दिन बाद दोबारा संक्रमित हो सकता है। लेकिन अब सरकार ने इसकी समय सीमा 100 दिन तय कर दी है। इसके मुताबिक 100 दिन बाद दोबारा संक्रमित होने का खतरा है

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट !

देश में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में बड़ी कमी आ रही है और ठीक होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन मरने वालों की संख्या भी हजार के कम बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय के मुताबिक पिछले पांच हफ्तों से प्रतिदिन औसत नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में औसत दैनिक नए मामलों की संख्या 92,830 थी और जो अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में घटकर 70,114 पर आ गई है।

केरल में फिर सबसे ज्यादा नए केस

देशभर में कोरोना से हालात सुधर रहे हैं, लेकिन केरल, कर्नाटक और बंगाल में हालात ठीक होते नजर नहीं आ रहे। केरल में फिर देशभर में सबसे ज्यादा नए केस मिले हैं। केरल में 8,764, कर्नाटक में 8,191 और बंगाल में 3,631 नए मामले सामने आए हैं। केरल और बंगाल में संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है, जबकि कर्नाटक में इनकी संख्या 7.26 लाख है।

Related Articles

Back to top button