ब्रेकिंग
Indian Army's Zorawar Tank: स्वदेशी लाइट टैंक को मिली नई ताकत, थर्मल कैमुफ्लाज से दुश्मन के रडार को ... ABVP National Meeting: भुवनेश्वर में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू; शिक्षा के भारतीयकरण पर होगी... Supreme Court News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत बरकरार; SC ने खारिज की याचिका Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में घोड़ों-खच्चरों के संचालन पर सख्त नियम; सरकार ने जारी की नई S... Madhepura Crime News: मधेपुरा में खौफनाक वारदात; मामूली विवाद में बहू ने पीट-पीटकर की सास की हत्या Bareilly News: शिक्षकों को भूसा इकट्ठा करने का फरमान; BEO का विवादित लेटर वायरल होने के बाद विभाग की... KGMU Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 6 मजारें अवैध घोषित; प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के ... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा; 670 कंपनियों की होगी तैनाती Saharanpur Encounter: 1 लाख का इनामी बदमाश एहसान कपूरी मुठभेड़ में ढेर; चिलकाना थाना प्रभारी की जैकेट... Rampur News: सपा नेता अब्दुल्ला आजम खान बरी; फर्जी पासपोर्ट मामले में निचली अदालत का फैसला पलटा
मनोरंजन

इस साल इन अभिनेत्रियों ने सुनाई प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं मां

नई दिल्ली। साल 2020 जहां कई लोगों की ज़िंदगी में एक बुरा वक्त लेकर आया तो वहीं इस साल ने कई घरों में ख़ुशियां भी बांटी हैं, ख़ासतौर कुछ अभिनत्रियों को ज़िंदगी में। इस साल कई अभिनेत्रियों ने इस खुशखबरी का ऐलान किया है कि वो मां बनने वाली हैं। तो वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने बच्चों को जन्म भी दिया है। हम आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज़ के बारे में जो इस साल मां बनी हैं या जिन्होंने इस साल कंसीव करने की खुशी ज़ाहिर की है।

करीना कूपर ख़ान: करीना कपूर ख़ान और सैफ अली ख़ान ने सबसे पहले इस बात का ऐलान किया था कि वो मां-बाप बनने वाले हैं। करीना ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ये खुशखबरी अपने फैंस को सुनाई। अब तो करीना बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज़ भी शेयर करने लगी हैं।

अनुष्का शर्मा : अनुष्का शर्मा 27 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर इस खुशखबरी के बारे में अपने फैंस को बताया था कि वो मां बनने वाली हैं।

अमृता राव : एक्ट्रेस अमृता राव को लेकर खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी एक्ट्रेस ने इस बारे में सोशल मीडिया पर या स्टेटमेंट में जानकारी नहीं दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया है कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ लाइफ के दूसरे फेज से प्यार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है। करीबी का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन से पहले कंसीव किया था और जल्द ही दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

सागरिका घाटगे : एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर ज़हीर खान जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उनकी फैमिली में एक और मेंबर आने वाला है। मुंबई मिरर के अनुसार, सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ज़हीर खान और सागरिका घाटगे ने साल 2017 में शादी की थी।

अनीता हसनंदानी: फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी कि वो जल्द मां बनने वाली हैं।

पूजा बनर्जी : टीवी एक्ट्रेस पूना बनर्जी ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर इस बात का ऐलान किया था कि वो मां बनने वाली हैं। इन अभिनेत्रियों के अलावा फेमस डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी मां बनी हैं हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा स्तांकोविक ने भी इसी साल एक बेटे को जन्म दिया है।

Related Articles

Back to top button