ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

सूरत में युवती से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का प्रयास, बुरी तरह जख्‍मी व बेहोशी की हालत में मिली

अहमदाबाद। हाथरस की घटना पर चर्चा के बीच सूरत में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया, 22 साल की युवती सोमवार रात एक रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह जख्‍मी हालत में बेहोश पड़ी मिली। दुष्‍कर्म के बाद युवती को मार डालने की आशंका जताई जा रही है। युवती के खून से लथपथ थी, उसके सिर में चोट के अलावा हाथ व पैर में कई जगह फ्रैक्‍चर व चोट के निशान हैं।

गुजरात के सूरत शहर के पलसाणा इलाके में गंगाधरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात को बुरी तरह जख्‍मी व बेहोशी की हालत में एक युवती झाड़ियों में पड़ी थी। ट्रेन के एक ड्राइवर ने 108 को फोन पर इसकी सूचना दी जिसके बाद 108 एम्‍बुलेंस से इस युवती को सूरत के न्‍यू सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ ओंकार चौधरी ने बताया कि युवती के सिर में चोट है, दांत टूटे हुए, हाथ, पैर व जांघ पर गहरे घाव हैं। हाथ व पैर में फ्रैक्‍चर तथा गुप्‍तांग से खून बह रहा था। युवती के साथ दुष्‍कर्म होने की प्रबल आशंका है साथ ही उसे मारकर फेंक देने की घटना प्रतीत होती है।

डॉ चौधरी का कहना है कि दुर्घटना होती तो चोट व घाव वाली जगहों पर उसके कपड़े फटे हुए होते लेकिन उसके कपड़े पूरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन लड़की के शरीर पर जगह-जगह घाव हैं तथा गुप्‍तांग के आसपास भी घाव हैं। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जा रही है साथ ही गायनी विभाग भी एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है। लड़की की पहचान अभी नहीं हो सकी है इसलिए उसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी प्रशासन को नहीं है।

  गौरतलब है कि देश में दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं हाथरस में हुई दुष्‍कर्म की वारदात के बाद ही गुजरात में जामनगर के   खोदियार कॉलोनी इलाके के महादेव नगर में बीती 28 सितंबर को 15 वर्षीय लड़की के के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। चारों युवकों ने युवती को नींद की गोलियां खिला उसका दुष्‍कर्म किया और फरार हो गये। मामले की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इन सभी युवकों ने युवती के साथ दुष्‍कर्म का वीडियो भी बनाया था।

Related Articles

Back to top button