ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
देश

कलकत्ता उच्च न्यायालय से मंत्री बाबुल सुप्रियो को राहत, सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला

कोलकाता। एक टीवी चैनल में बहस के दौरान तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के खिलाफ किए गए मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। महुआ मोइत्रा ने 2017 में बाबुल सुप्रियो पर उन्हें टीवी चैनल में बहस के दौरान अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मामला किया था।

धारा 509 के तहत कार्रवाई का निर्देश

पुलिस ने अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। पुलिस को एक निचली अदालत ने बाबुल के खिलाफ धारा 509 के तहत कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट में पहुंचा।

दो साल मुकदमा लड़ने के बाद जीत 

हाईकोर्ट ने  दोनों पक्षों की दलीलों पर गौर करने के बाद मामले को खारिज कर दिया। फैसला आने के बाद बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर कलकत्ता हाईकोर्ट में दो साल मुकदमा लड़ने के बाद इसे अपनी  नैतिक जीत बताया।

ब्यान पर  पहले काफी विवाद हो चुके हैं

गौरतलब है कि बाबुल सुप्रियो अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनके कई बयानों को लेकर पहले भी काफी विवाद हो चुके हैं।

आपत्तिजनक बात कहने से साफ इन्कार

हालांकि इस मामले में उन्होंने महुआ मोइत्रा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक बात कहने के आरोप से साफ इन्कार किया था।

Related Articles

Back to top button