ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
खेल

IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले बोले अय्यर, दिल्ली को खल रही रिषभ पंत की कमी

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर रिषभ पंत चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पा रहे हैं।टीम के कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें संस्करण में बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को वापसी करने तक टीम को उन्हें कमी खलेगी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस के दौरान अय्यर ने कहा कि हमारे पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं, जो मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन हमें विकेटकीपर की कमी खल रही है।

दिलचस्प बात यह है कि पंत को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा। समाचार एएनआइ से बात करते हुए टीम के एक सूत्र ने मंगलवार को पुष्टि की थी कि पंत को एक ग्रेड-1 टियर से जूझ रहे हैं। पंत टूर्नामेंट में राजस्थान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। टीम को इस मैच में जीत मिली थी।

बता दें कि दिल्ली की टीम ने श्रेयस अय्यर की नेतृत्व में इस साल आइपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन चोट से काफी परेशान रही है। टूर्नामेंट के पहले मुकबाले से पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल हो गए। इसके बाद पहले ही मैच में गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटिल हो गए। वह चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल सके।

चोट से उबरने के बाद टीम में उनकी वापसी हुई, तो लेग स्पिनर अमित मिश्रा चोटिल हो गए। वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अमित मिश्रा के बाद विकेटकीपर रिषभ पंत चोटिल हो गए। इशांत शर्मा भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वह इस साल केवल एक ही मैच खेल पाए। टीम ने आइपीएल प्रबंधन से उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के लिए अनुमति मांगी है।

Related Articles

Back to top button