ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

UP उपचुनावः स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया ये चुनावी मंत्र

लखनऊः उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ को चुनाव में जीत का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने बूथ पर प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क साधे और योगी सरकार के निर्णयों और योजनाओं को जन जन के बीच साझा करें। सिंह ने बुधवार को अमरोहा पहुंचकर विधानसभा नौगावां सादात में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंथन करते हुए जीत का मंत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष नौगावां सादात विधानसभा में अकबरपुर पट्टी बूथ नम्बर 87 के अध्यक्ष राजेश कुमार जाटव के आवास पर पहुंचें और बूथ अध्यक्ष के परिजनों से आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान का शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहर कि बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति ही बूथ की मजबूती का आधार है और मजबूत बूथ ही चुनाव में विजय का आधार है। उन्होंने कहा कि अपने बूथ पर प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क व संवाद करते हुए भाजपा सरकारों के निर्णय व योजनाओं को जन-जन के बीच साझा करें। सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों द्वारा गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित वर्ग के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर भाजपा की विजय सुनिश्चित है। इस उपचुनाव में विपक्ष के छल-प्रपंच धराशायी होगें और जनता फिर भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने किसान, युवा, महिला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा के साथ चर्चा करते हुए कहा कि श्री मोदी देश को अखण्ड बनाने के साथ ही देश को सामरिक व आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए काम कर रहे है। पिछले 70 वर्षो में की गई ऐतिहासिक भूलों को सुधारने का काम मोदी ने किया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पाटर्ी के संकल्प और उस संकल्प से जुडे़ पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता व देश के जनमानस के स्वप्न को साकार रूप देने का काम मोदी कर रहे है। 

Related Articles

Back to top button