ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मनोरंजन

प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने चैनल को भेजा मानहानि का नोटिस, 200 करोड़ हर्ज़ाने की मांग

नई दिल्ली। बॉलीवुड के टॉप प्रोडक्शंस हाउसेज़ के बाद अब फ़िल्म निर्माता संदीप सिंह ने रिपब्लिक टीवी को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में 200 करोड़ की मानहानि का दावा किया गया है। संदीप सिंह ने नोटिस इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। नोटिस के साथ संदीप ने लिखा- यह पेबैक टाइम है।

संदीप सिंह की ओर से एडवोकेट राजेश कुमार द्वारा भेजे गये लीगल नोटिस में कहा गया है कि चैनल द्वारा संदीप सिंह के ख़िलाफ़ आपराधिक इरादे से मानहानि करने वाली ख़बरें दिखायी गयी थीं, जबकि सुशांत सिंह राजपूत और संदीप संघर्ष के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। टीवी बहसों, कार्यक्रमों और सोशल मीडिया में संदीप को बिना किसी सबूत के लगभग हर रोज़ शामिल करके सीबीआई और मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांचों को बाधित करने की कोशिश की गयी।

नोटिस में 3 अगस्त से 13 सितम्बर के बीच प्रसारित हुए विभिन्न कार्यक्रमों का हवाला देते हुए संदीप सिंह परआपत्तिजनक ख़बरें दिखाने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में संदीप का नाम दिशा सालियान केस से ग़लत तरीक़े से जोड़ने का भी आरोप चैनल पर लगाया गया है। साथ ही, चैनल पर दिखाये गये सभी कार्यक्रमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट की गयी ख़बरों को हटाने की मांग की गयी है।

नोटिस में चैनल से लिखित और वीडियो के ज़रिए बिना शर्त माफ़ी मांगने को कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक तौर पर मान-हानि करने के लिए 200 करोड़ मुआवज़े की मांग भी की गयी है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। सुशांत की मौत की जांच फ़िलहाल सीबीआई कर रही है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक. जांच एजेंसी जल्द इस पर अपनी क्लोज़र रिपोर्ट पेश कर सकती है। हालांकि, एम्स की फोरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को सुसाइड माना है और इसमें किसी तरह की साजिश से इनकार किया है। एम्स ने अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है।

Related Articles

Back to top button